सीएम बघेल कैंडी क्रश के दिवाने

सीएम बघेल कैंडी क्रश के दिवाने

सीएम बघेल कैंडी क्रश के दिवाने

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह कैंडी क्रश खेलते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब कांग्रेस की अहम बैठक चल रही थी तब सीएम मोबाइल में गेम खेल रहे थे। भारतीय जनता पार्टी ने इसको लेकर सीएम और कांग्रेस, दोनों पर निशाना साधा। BJP का दावा है कि कांग्रेस की अहम बैठक के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ‘Candy Crush’ खेल रहे थे। हालांकि इसे लेकर कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन सीएम बघेल ने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट कर बीजेपी को जवाब दिया है। सीएम ने लिखा- पहले भाजपा को ऐतराज़ था कि वे गेड़ी क्यों चढ़ते हैं, भौंरा क्यों चलाते हैं, गिल्ली डंडा क्यों खेलते हैं, प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्यों हो रहे हैं? उन्होंने लिखा- कल एक बैठक से पहले फ़ोटो मिल गई। जिसमें वे कैंडी क्रश खेल रहे हैं। अब बीजेपी को उस पर भी ऐतराज़ है।

Exit mobile version