Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

सीएम गहलोत ने की सचिन पायलट की मांग पूरी, राजस्थान में वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड का गठन , क्या कांग्रेस को मिलेगा ‘जाट का वोट’?

DigitalDesk by DigitalDesk
March 3, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य
0
Ashok Gehlot former deputy CM Sachin Pilot
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार ने बड़ा दांव चला है।सीएम अशोक गहलोत ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की एक मांग को पूरा करते हुए राजस्थान में राज्य वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड का गठन किया है। गहलोत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड के गठन से जुड़े आदेश भी जारी कर दिए हैं। जिसमें बोर्ड में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा 7 सदस्य बनाए गए हैं। बता दें वीर तेजा कल्याण बोर्ड किसान समाज की हालत का जायजा लेने के साथ ही प्रमाणित सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किसान वर्ग के पिछड़ेपन को दूर करने से जुड़े सुझाव देगा। इस संबंध में पिछले दिनों सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत को एक चिट्टी लिखी थी। जिस पर अब अमल किया गया है।

  • वीर तेजाजी की लोकदेवता के रूप में है मान्यता
  • जाट समाज मानता है वीर तेजाजी को अपना आराध्य
  • 5 मार्च को होगा जयपुर में जाट महाकुंभ
  • जाट महाकुंभ से पहले गहलोत सरकार का बड़ा कदम
  • 60 विधानसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका में जाट समाज
  • कांग्रेस के इस वोट बैंक​ में बीजेपी कर चुकी है सेंधमारी
  • बीजेपी को मात देने के लिए किया बोर्ड का गठन

दरअसल राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड बनाने के पीछे सियासी फायदे की रणनीति प्रमुख कारण माना जा रहा है। जाट और उसके समकक्ष कई किसान जातियां कांग्रेस का परंपरागत वोट रही हैं। हालांकि लेकिन पिछले 20 साल में बीजेपी कांग्रेस के इस वोट बैंक में सेंध लगा चुकी है।ऐसे में सीएम अशोक गहलोत ने चुनावी साल में वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड का गठन करके किसान जातियों को सियासी संदेश देने का काम किया है। वीर तेजाजी की लोकदेवता के रूप में कई राज्यों में मान्यता है। राजस्थान में मारवाड़ और शेखावाटी क्षेत्र में जाट वर्ग में वीर तेजाजी की मान्यता ज्यादा है। इस भावनात्मक जुड़ाव को सियासी रूप से भुनाने के हिसाब से बोर्ड बनाने को अहम माना जा रहा है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बता दें 5 मार्च को राजधानी जयपुर में जाट महाकुंभ होने जा रहा है। ठीक इससे पहले गहलोत सरकार ने वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड का गठन की हर किसी को चौंका दिया है। राजस्थान के 7 जिले ऐसे हैं जहां की करीब 60 विधानसभा सीटों पर जाट समाज निर्णायक भूमिका का निर्वहन करता है। यहां जाट बाहुल्य सीटों पर कांग्रेस नेता बहुत पहले से इसके गठन की मांग करते आ रहे थे। समाज के लोग भी काफी समय से इसे लेकर मांग कर रहे थे। आरएलपी मुखिया हनुमान बेनीवाल की जहां इस वर्ग पर सबसे ज्यादा नजरें हैं वहीं भाजपा भी जाट का वोट पाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का सहारा ले रही है। उनके जरिए भाजपा अपने खाते में इस वर्ग को लाना चाहेगी। ऐसे में कांग्रेस ने राज्य बोर्ड के गठन कर एक नया दांव चल दिया है। ऐसे में सियासत गरमा गई है। जाहिर सी बात है चुनावी साल में कांग्रेस सरकार की नजर राजस्था की 15 से 20 फीसदी वाले जाट समाज पर है। यह वर्ग सीधे पर राज्य की 15 जिलों में राजनीति को प्रभावित करती है।

गहलोत सरकार का यह फैसला इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी कई मौके पर सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर बोर्ड के गठन की मांग उठा चुके हैं। हालांकि गहलोत सरकार में ये पहली बार नहीं हुआ है जब किसी समाज के नाम पर बोर्ड गठित किया गया हो। इससे पहले सीएम अशोक गहलोत ने ब्राह्मण वर्ग को अपने पक्ष में करने उन्हें साधने के लिए 11 फरवरी को राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के गठन का ऐलान किया था। राजस्थान में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने गहलोत के फैसले की तारीफ भी की थी। दरअसल ये फैसला इस वहज से भी खास है क्योंकि राजस्थान में ब्राह्मण वर्ग की जनसंख्या करीब 13 फीसदी से अधिक है। इतना ही नहीं यह वर्ग राज्य की 30 विधानसभा सीटों पर प्रभाव डालता है।
इन सीटों पर ब्राह्मण मतदाताओं की भूमिका हार जीत में निर्णायक होती है।

डोटाासरा भी कर चुके हैं बोर्ड के गठन की मांग

राजस्थान में राज्य वीर तेजा कल्याण बोर्ड के गठन के लिए कई जाट नेताओं ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखा था। साल 2022 के नवंबर में सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र लिखकर इस बोर्ड के गठन की मांग कर चुके थे।

Post Views: 279
Tags: CM Ashok GehlotFormer Deputy CM Sachin PilotJat voteRajasthanVeer Tejaji Welfare Board
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version