केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख Chirag Paswan ने हाल ही में अपने चाचा Pashupati Kumar Paras से मुलाकात कर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। लंबे समय से परिवार और पार्टी में चली आ रही दूरियों के बीच यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। एक पारिवारिक कार्यक्रम में जब चिराग पासवान अपने चाचा से मिले, तो उन्होंने पैर छूकर आशीर्वाद लिया और हाथ जोड़कर सम्मान जताया। इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि पहले लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद चाचा-भतीजे के रिश्तों में खटास आ गई थी। ऐसे में दोनों नेताओं की यह मुलाकात सियासी गलियारों में कई सवाल खड़े कर रही है कि क्या पासवान परिवार में फिर से एकता हो सकती है। मुलाकात के दौरान चिराग के समर्थक उनके पक्ष में नारे लगाते नजर आए, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। हालांकि वीडियो में यह साफ नहीं हो पाया कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, लेकिन पशुपति पारस ने चिराग के कंधे पर हाथ रखकर स्नेह जताया। इस मुलाकात को रिश्तों में जमी बर्फ पिघलने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।