चिराग पासवान लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव
बिहार मुझे पुकार रहा है। बिहार हमेशा से मेरा प्राथमिकता रहा है अगर पार्टी चाहेगी तो मैं बिहार विधानसभा का चुनाव लडूंगा। ये कहना है लोकजनश्कित पार्टी के चिराग पासवान का। चिराग पासवान ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि बतौर सांसद ये मेरा तीसरा कार्यकाल है अब मुझे लगता है कि मुझे बिहार में रहकर काम करना चाहिए। चिराग ने कहा कि अगर पार्टी ने चाहा तो वो विधानसभा चुनाव लड़ सकते है। अगर उनके चुनाव लड़ने से पार्टी को गठबंधन को फायदा होता है तो वो वापस बिहार विधानसभा में बतौर उम्मीदवार उतरेंगे। चिराग ने बताया कि फिलहाल वो सर्वे करा रहे है कि अगर वो मैदान में होगे तो स्ट्राइक रेट क्या होगा । चिराग के मुताबिक उनकी पार्टी ने इस बार के विधानसभा चुनावों में 225 सीटों का लक्ष्य रखा है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अचानक चिराग को बिहार की याद क्यों आने लगी क्या एनडीए गठबंधन में कुछ नया पक रहा है जिसकी खूशबू चिराग ने सूंघ ली है । वैसे भी चिराग अपनी पिता रामविलास पासवान की राजनैतिक विरासत सम्हाल रहे है और राम विलास पासवान को राजनीति का मौसम विज्ञानी कहा जाता था।
पटना, 22 मई 2025 — लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने संकेत दिया है कि वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “बिहार मुझे पुकार रहा है। अगर पार्टी कहेगी, तो मैं विधानसभा चुनाव लड़ना चाहूंगा।
चिराग पासवान की यह घोषणा बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकती है। उनकी सक्रियता और विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा से यह संकेत मिलता है कि वे राज्य की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनावों में उनकी भूमिका क्या होती है और वे किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं।