विधानसभा चुनाव Bihar Election 2025 से पहले चिराग पासवान के पोस्टर से बढ़ी हलचल, NDA को मिला नया चेहरा?

बिहार में विधानसभा चुनावों Bihar Election 2025 से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। बिहार के सबसे बड़े राजनैतिक घराने में मचे बवाल के बाद अब लोकजनशक्ति पार्टी (LJP-R) के युवा नेता ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। लोजपा आर के नेता चिराग पासवान (chirag Paswan) को लेकर पटना शहर में पोस्टर लगे है। पोस्टर में चिराग की तस्वीर के साथ लिखा है बिहार की उम्मीद का नाम है चिराग।

विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं चिराग
केंद्रीय मंत्री और लोजपा के अध्यक्ष चिराग बिहार (chirag Paswan) विधानसभा चुनाव लड़ सकते है। रविवार को पार्टी की ओर से संकेत मिले और इस संकेत के साथ ही पटना के चौराहों पर चिराग के पोस्टर लग गए। इससे पहले चिराग ने बयान दिया था कि अगर पार्टी ने चाहा तो मैं विधानसभा चुनाव लडूंगा। चिराग ने कहा था कि इस बारे मे सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे से तय होगा कि अगर चिराग चुनावी मैदान में उतरते हैं तो स्ट्राइक रेट क्या होगा। इसके बाद से चिराग के चुनाव लड़ने की अटकलों ने और जोर पकड़ लिया है।

पोस्टर में चिराग को बताया बिहार की उम्मीद
पोस्टर में चिराग को बिहार की उम्मीद बताया है। पार्टी के नेता इमाम गजाली के ओर से लगे पोस्टर में चिराग की तस्वीर के साथ लिखा है कि बिहार को अब आपसे ही उम्मीद है। पोस्टर में लिखा है कि पलायन अब आप ही रोक सकते हैं, रोजगार अब आप ही दिला सकते हैं। चिराग को शेखपुरा से चुनाव लड़ने का न्यौता भी दिया गया है।

बिहार विधानसभा चुनावों के पहले महत्तवपूर्ण है पोस्टर
बिहार विधानसभा चुनावों के पहले पटना के चौराहों पर ये पोस्टर लगना बड़ा सियासी संकेत माना जा रहा है। इससे बिहार की राजनीति में हलचल है । ये पोस्टर उस समय लगे है जब दो महीने बाद चुनाव है और इन चुनावों मे विपक्ष मुख्यमंत्री नीतिश कुमार Chief Minister Nitish Kumar की निष्क्रिता पर सवाल खड़े कर रहा है। ऐसे में चिराग का विधानसभा चुनाव लड़ने का प्लान और NDA की ओर से एक युवा चेहरे की दस्तक काफी कुछ संकेत दे रही है। वही अब महागठबंधन को डर है कि चिराग के मैदान में आने से मुकाबला औऱ दिलचस्प हो सकता है क्योंकि महागठबंधन की और से RJD तेजस्वी यादव को बतौर सीएम फेस प्रोजेक्ट कराना चाहती है।

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version