चीनी उप राष्ट्रपति हान चंग ने UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से की मुलाकात, जलवायु परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर हुई चर्चा

Traffic controls on a highway outside the COP31 climate conference in Antalya, Turkey, on Tuesday, Nov. 10, 2026. Climate negotiators from almost 200 countries will spend the next two weeks at an annual United Nations summit under a dark cloud of waning ambition to tackle rapidly rising global temperatures. Photographer: Kerem Uzel/Bloomberg

स्थानीय समयानुसार 10 नवंबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के
विशेष प्रतिनिधि और उप राष्ट्रपति हान चंग ने तुर्की के अंताल्या में
संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन ढांचागत समझौते के पक्षकारों की
31वीं महासभा यानी कोप 31 के शिखर सम्मेलन के दौरान यूएन
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की।

हान चंग ने कहा कि चीन जलवायु परिवर्तन मुद्दे को बड़ा महत्व
देता है। इस साल चीन ने अपना लक्ष्य प्रस्तुत किया कि वर्ष 2030
तक गैर जीवाश्म ऊर्जा से पैदा बिजली का अनुपात 50 प्रतिशत तक
पहुंचेगा और बिजली का ऊर्जा उपभोग में अनुपात 35 प्रतिशत होगा।
चीन जो बात करता है, उसे लागू कर परिणाम ज़रूर प्राप्त करता
है। चीन वैश्विक जलवायु शासन के लिए मूल्यवान स्थिरता और
निश्चितता प्रदान करता रहेगा।

हांग चंग ने कहा कि चीन यूएन के साथ जलवायु परिवर्तन के
निपटारे का अंतरराष्ट्रीय सहयोग चलाता है और यूएन जलवायु
परिवर्तन ढांचागत समझौते तथा पेरिस संधि की डटकर सुरक्षा
करता और उसे पूरी तरह लागू करता है। चीन इस संदर्भ में दक्षिण-
दक्षिण सहयोग का पुरजोर सहयोग करता है। वैश्विक जलवायु
परिवर्तन के निपटारे में कई चुनौतियां मौजूद हैं, खासकर
विकासशील देश पूंजी के अभाव, पिछड़ी हुई तकनीक और क्षमता
की कमी जैसे कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, जिनको
अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा मिलकर सुलझाने की ज़रूरत है।

गुटेरेस ने कहा कि चीन बहुपक्षवाद का महत्वपूर्ण स्तंभ है और यूएन
का कुंजीभूत समर्थक है। चीन जलवायु परिवर्तन के निपटारे में जो
बात करता है, उसी तरह काम करता है। चीन की कार्रवाइयां
हमेशा अपने वादों से अधिक हैं। चीन ने कार्बन उत्सर्जन के घटाव के
लिए ठोस योगदान दिया है। यूएन चीन के साथ और घनिष्ठ सहयोग
करने की प्रतीक्षा कर रहा है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

 

 

Exit mobile version