Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Chinese Spy Balloon:अमेरिका के आसमान पर चाइनीज जासूसी गुब्बारा, क्या ये चीन की कोई चाल है,आखिर क्यों सहमा अमेरिका

DigitalDesk by DigitalDesk
February 3, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Chinese Spy Balloon:अमेरिका के आसमान पर चाइनीज जासूसी गुब्बारा, क्या ये चीन की कोई चाल है,आखिर क्यों सहमा अमेरिका

Chinese spy balloon in the sky of America is this a trick of China why is America scared

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Chinese Spy Balloon:संयुक्त राज्य अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है। इसकी आर्थिक और सैन्य शक्ति बेजोड़ है। अमेरिका की जीडीपी करीब 21.4 ट्रिलियन डॉलर है। बावजूद इसके चीन की चाल और हरकतें ने अमेरिका का चैन छिन लिया है। दरअसल अमेरिका के आसमान में एक चाइनीज जासूसी गुब्बारा दिखाई दिया है। जो करीब तीन बसों के आकार जितना बड़ा है। शक के घेरे में चीन है, क्योंकि ये गुब्बारा अमेरिका के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में उड़ता दिखा है। जहां संवेदनशील एयरबेस और स्ट्रैटेजिक मिसाइलें हैं। आशंका जताई जा रही है कि चीन इनकी जासूसी कर रहा है।

  • अमेरिका के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में देखा गया गुब्बारा
  • जासूसी गुब्बारे से अमेरिका में मचा हड़कंप
  • F-22 जैसे लड़ाकू विमान तैयार
  • करीब तीन बसों के आकार जितना बड़ा है गुब्बारा
  • एयरोस्पेस डिफेंस कमांड कर रही गुब्बारे को ट्रैक
  • गुब्बारे का मलबा गिरने पर हो सकता है खतरा

पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि अमेरिकी सरकार ने आसमान में ऊंचाई पर उड़ते एक गुब्बारे का पता लगाया है, जो कि अभी अमेरिकी उपमहाद्वीप के ऊपर उड़ रहा है। नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड लगातार इस गुब्बारे को ट्रैक कर रहा है और इस पर नजर बनाए हुए हैं।

Related posts

Iran war International oil prices are rising rapidly

ईरान युद्ध के बीच तेल कीमतों पर बोले ट्रंप… “दबाव कम करने के लिए कदम उठाने को तैयार”

March 8, 2026
ICAI declares CA Foundation

CA इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026: टॉप-3 में दो बेटियां…फातिमा और वान्या ने बढ़ाया गौरव

March 8, 2026

चाइना ने छीना चैन, अमेरिका हुआ बेचैन

पेंटागन की ओर से कहा गया है कि जैसे ही उन्हें जासूसी गुब्बारे के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत संवेदनशील डाटा को सुरक्षित किया। जिससे उसे किसी भी तरह कलेक्ट ना किया जा सके। हालांकि इस जासूसी गुब्बारे में ऐसा कुछ भी नहीं है। जिससे लोगों को या सैन्य तौर पर कोई खतरा पैदा हो। बता दें कि यह चाइनीज जासूसी गुब्बारा ऐसे समय में अमेरिका में दिखाई दिया है। जब जल्द ही अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन बीजिंग का दौरा करने वाले हैं।

गुब्बारा गिरने से हो सकता है खतरा

अमेरिका के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मार्क माइली और यूएस नॉर्दर्न कमांड जनरल ग्लेन वानहर्क ने आसमान पर उड़ रहे गुब्बारे पर नजर रखने की हिदायत दी है साथ ही इसे नहीं गिराने के निर्देश दिये है। आशंका है कि इसके गिरने से लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। फिलहाल इस गुब्बारे पर नजर रखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को चीन का यह जासूसी गुब्बारा मोंटाना इलाके के ऊपर उड़ रहा था। जबकि इस इलाके में स्थित एयरफोर्स बेस पर अमेरिका के तीन न्यूक्लियर मिसाइल तैनात हैं।

हवाई उड़ान की सीमा से उपर

बताया जाता है कि जासूसी गुब्बारा यात्री विमान उड़ानों की सीमा के ऊपर उड़ रहा है। हालांकि अमेरिका ने यह नहीं बताया कि यह गुब्बारा कितनी ऊंचाई पर उड़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। बीते दिनों ताइवान के मुद्दे पर चीन और अमेरिका के बीच तनाव के हालात थे। अमेरिका के अधिकारियों ने चीनी अधिकारियों से भी इस मुद्दे पर बात की है।

संवदेनशील जगहों की निगरानी!

बताया जा रहा है कि ये गुब्बारा अमेरिका के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में उड़ता दिखा है। जहां संवेदनशील एयरबेस और स्ट्रैटेजिक मिसाइलें हैं। एएफपी ने एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से बताया कि स्पष्ट रूप से इस गुब्बारे का इरादा निगरानी के लिए है। यह अमेरिका के संवेदनशील साइट के ऊपर आसमान में दिखा। ये खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के इरादे से हो सकता है।

पहले भी भेजा जासूसी गुब्बारा

पेंटागन के प्रवक्ता पैट राइडर का कहना है कि ये गुब्बारा वर्तमान में कमर्शियल हवाई यातायात से काफी ऊंचाई पर है। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी चीन ने अमेरिका के ऊपर जासूसी गुब्बारे भेजे हैं और इस मुद्दे को बीजिंग के अधिकारियों के सामने उठाया गया था। हमने उन्हें इस मुद्दे की गंभीरता से अवगत कराया और साफ कर दिया कि हम अपनी भूमि में अपने लोगों की सुरक्षा के लिए जो भी जरूरी होगा वह करेंगे।

Post Views: 114
Tags: Aerospace Defense Commandamerica balloon Spy balloons created a stir in AmericaF-22 fighter jettrack the balloon
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version