ली छ्यांग ने राज्य परिषद के आदेश पर हस्ताक्षर किए
चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने हाल में राज्य परिषद के आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत कुछ प्रशासनिक नियम में संशोधन और उन्हें निरस्त करने के बारे में राज्य परिषद का निर्णय जारी किया गया, जो 15 अगस्त को लागू होगा।
चीन के पारिस्थितिक पर्यावरण कानून संहिता का व्यापक व प्रभावी ढंग से कार्यान्वयन करने और पारिस्थितिक पर्यावरण की कानूनी व्यवस्था की तार्किक संगति व विनियामक तालमेल सुनिश्चित करने के लिए राज्य परिषद ने संबंधित प्रशासनिक नियमों की समीक्षा की और उन्हें व्यवस्थित किया। इसके आधार पर राज्य परिषद ने 12 प्रशासनिक नियमों के कुछ प्रावधानों में संशोधन करने और 3 प्रशासनिक नियम रद्द करने का फैसला किया।
बताया जाता है कि देश में प्रदूषण स्रोत की जनगणना संबंधी नियम और पारिस्थितिक पर्यावरण निगरानी से जुड़े नियम आदि प्रशासनिक नियमों में संशोधन किया गया। जो भी विषय पारिस्थितिक पर्यावरण कानून संहिता से असंगत हैं, पारिस्थितिक पर्यावरण कानून संहिता के अनुसार बदलाए जाएंगे।
वहीं, भूमि आधारित प्रदूषकों के समुद्री पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की रोकथाम का प्रबंधन विनियम आदि नियम रद्द किए गए, ताकि और अच्छी तरह उच्च गुणवत्ता वाले विकास और पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण की नई जरूरतों को पूरा किया जा सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





