Tuesday, September 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

किसान फसल उत्सव:कृषि संस्कृति को आगे बढ़ाने और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने का बड़ा मंच

DigitalDesk by DigitalDesk
September 21, 2026
in मुख्य समाचार
0
किसान फसल उत्सव:कृषि संस्कृति को आगे बढ़ाने और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने का बड़ा मंच
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीन में हर साल मनाया जाने वाला चाइनीज फॉमर्स हार्वेस्‍ट फेस्‍टिवल
(Chinese Farmers’ Harvest Festival)यानी चीनी किसान फसल उत्सव इस
साल 23 सितंबर को मनाया जाएगा। 2026 में यह इस आयोजन का नौवां
संस्करण होगा। चीन के कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय के अनुसार 23
सितंबर को पड़ने वाले शरद विषुव के दिन देशभर में किसान फसल उत्सव से जुड़े
कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस साल उत्सव की थीम फसल की नई
शुरुआत, मेहनत से ग्रामीण विकास है। इस आयोजन का फोकस सिर्फ फसल
तैयार होने की खुशी मनाने तक सीमित नहीं है। चीन सरकार इसे किसानों, कृषि
और ग्रामीण इलाकों से जुड़े काम को सामने लाने, कृषि संस्कृति को आगे बढ़ाने
और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के एक बड़े मंच के रूप में देखती है।
2018 में हुई थी किसान फसल उत्सव की शुरुआत

चीन ने 2018 में चीनी किसान फसल उत्सव की शुरुआत की थी। चीन की स्टेट
काउंसिल ने जून 2018 में हर साल शरद विषुव को किसान फसल उत्सव के रूप में
मनाने को मंजूरी दी थी। 23 सितंबर 2018 को इसका पहला आयोजन हुआ था।
चीनी सरकार के मुताबिक यह राष्ट्रीय स्तर पर किसानों के लिए बनाया गया
पहला विशेष त्योहार है। इसका उद्देश्य किसानों को सम्मान देने के साथ-साथ
कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के महत्व को रेखांकित करना भी है यानी यह सिर्फ एक
पारंपरिक फसल उत्सव नहीं है, बल्कि चीन की कृषि और ग्रामीण नीतियों को
लोगों तक पहुंचाने का भी एक माध्यम बन गया है।

Related posts

शी चिनफिंग अमेरिका की राजकीय यात्रा पर जाएंगे

शी चिनफिंग अमेरिका की राजकीय यात्रा पर जाएंगे

September 21, 2026
Political Controversy: हामिद अंसारी के बयानों पर फिर विवाद, मुस्लिम असुरक्षा से हिंदू दक्षिणपंथ तक इन मुद्दों पर मचा सियासी घमासान

Political Controversy: हामिद अंसारी के बयानों पर फिर विवाद, मुस्लिम असुरक्षा से हिंदू दक्षिणपंथ तक इन मुद्दों पर मचा सियासी घमासान

September 21, 2026

इस साल की थीम में क्या है खास?
2026 के किसान फसल उत्सव की थीम है फसल की नई शुरुआत, मेहनत से
ग्रामीण विकास। चीन के कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय ने इस थीम के
साथ किसानों की भूमिका, कृषि विकास और ग्रामीण पुनरोद्धार को प्रमुखता देने
की बात कही है। इसका सीधा मतलब यह है कि इस बार उत्सव में केवल यह

दिखाना मकसद नहीं है कि खेतों में कितनी फसल हुई। इसके साथ यह भी
दिखाया जाएगा कि कृषि में तकनीक का इस्तेमाल कैसे बढ़ रहा है, गांवों में नए
अवसर कैसे बन रहे हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्या
प्रयास किए जा रहे हैं।

किसान होंगे उत्सव के केंद्र में
2026 के लिए जारी आधिकारिक दिशा-निर्देश में साफ कहा गया है कि आयोजन
में किसानों को मुख्य भूमिका में रखा जाएगा। इसके साथ कृषि को मुख्य विषय
और गांवों को प्रमुख आयोजन स्थल बनाने पर जोर दिया गया है। इस दौरान
अलग-अलग इलाकों में किसानों की उपलब्धियों, कृषि उत्पादन और ग्रामीण
विकास से जुड़े कामों को सामने लाने की योजना है। किसानों के लिए स्वास्थ्य
जांच, कानूनी जानकारी, कृषि तकनीक से जुड़ी सेवाएं और अन्य सुविधाएं
उपलब्ध कराने जैसी गतिविधियां भी कार्यक्रमों का हिस्सा होंगी। इसका एक
मकसद किसानों में अपने काम को लेकर सम्मान और उपलब्धि की भावना को
बढ़ाना भी है।

खेती में तकनीक और नई सोच पर भी जोर
चीन का किसान फसल उत्सव अब केवल पारंपरिक कृषि उत्सव तक सीमित नहीं
रह गया है। 2026 के कार्यक्रमों में कृषि तकनीक और नए प्रयोगों को भी प्रमुखता
दी जा रही है। आधिकारिक दिशा-निर्देशों में स्मार्ट कृषि, आर्टिफिशियल

इंटेलिजेंस और कृषि तकनीक के इस्तेमाल से जुड़े उदाहरणों को प्रदर्शित करने की
बात कही गई है। इसके अलावा हरित और ज्यादा प्रभावी खेती की तकनीकों, कृषि
उत्पादों की गुणवत्ता और ब्रांडिंग पर भी ध्यान दिया जाएगा। इससे उत्सव का एक
संदेश यह भी है कि आधुनिक कृषि सिर्फ ज्यादा उत्पादन करने तक सीमित नहीं
है, बल्कि तकनीक, गुणवत्ता और बेहतर बाजार से जुड़कर किसानों की आय और
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश भी है। गांवों की संस्कृति और पुरानी कृषि परंपराओं को भी मिलेगा मंच

चीन में कृषि का इतिहास बहुत पुराना है और खेती से जुड़ी कई परंपराएं वहां की
ग्रामीण संस्कृति का हिस्सा हैं। किसान फसल उत्सव के दौरान इन्हें भी सामने
लाने की कोशिश की जाती है।2026 के लिए जारी योजना में कृषि संस्कृति, लोक
कला, गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम
आयोजित करने पर जोर दिया गया है। गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक
कला और स्थानीय गतिविधियों के जरिए लोगों को कृषि संस्कृति से जोड़ने की
योजना है। इस तरह फसल उत्सव खेती को केवल आर्थिक गतिविधि के रूप में
नहीं देखता, बल्कि उसे ग्रामीण जीवन और सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ता है।
फसल से बाजार तक पहुंचाने की कोशिश

2026 के आयोजन में किसानों के उत्पादों को बाजार से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान
दिया जा रहा है। इसके तहत फसल बाजार, कृषि उत्पादों की बिक्री, स्थानीय ब्रांडों
का प्रचार, ग्रामीण भोजन और ग्रामीण पर्यटन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने
की योजना है। चीन के कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय के मुताबिक
Harvest Market जैसे आयोजनों के जरिए स्थानीय कृषि उत्पादों को
उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और
वित्तीय संस्थानों को भी इन गतिविधियों से जोड़ने की योजना है। इससे फसल
उत्सव का आर्थिक पक्ष भी सामने आता है यानी खेत में पैदा हुई फसल को बेहतर
बाजार मिले और गांवों में खपत तथा कारोबार को बढ़ावा मिले।
ग्रामीण विकास से सीधे जुड़ा है यह आयोजन

किसान फसल उत्सव का एक बड़ा उद्देश्य ग्रामीण पुनरोद्धार को बढ़ावा देना है।
चीन के आधिकारिक दिशा-निर्देशों में कृषि और ग्रामीण आधुनिकीकरण तथा
ग्रामीण विकास को इस आयोजन के प्रमुख लक्ष्यों से जोड़ा गया है।2026 में देश में
होने वाले कार्यक्रमों के जरिए कृषि की उपलब्धियों, किसानों के काम, गांवों में हो
रहे बदलाव और ग्रामीण उद्योगों को दिखाने की तैयारी है। चीन का जोर इस बात
पर है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि के साथ-साथ स्थानीय उद्योग, पर्यटन, संस्कृति
और उपभोक्ता गतिविधियों को भी बढ़ावा मिले।

23 सितंबर को देशभर में दिखेगी फसल की खुशी
2026 का चीनी किसान फसल उत्सव 23 सितंबर यानी शरद विषुव के दिन
मनाया जाएगा। चीन के कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय ने इसे 2026 का
नौवां किसान फसल उत्सव बताया है। इस साल का आयोजन तीन चीजों को एक
साथ जोड़ता नजर आता है-फसल की खुशी, किसानों का सम्मान और ग्रामीण
विकास की कोशिश।2018 में शुरू हुआ यह उत्सव अब चीन में कृषि और ग्रामीण
जीवन से जुड़ा एक राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण आयोजन बन चुका है।2026 की
थीम भी इसी सोच को आगे बढ़ाती है। संदेश साफ है कि फसल का जश्न सिर्फ
खेतों में पैदा हुए अनाज की खुशी नहीं, बल्कि मेहनत, तकनीक, बेहतर बाजार
और गांवों के विकास को साथ लेकर आगे बढ़ने का अवसर भी है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) (लेखक— डी के)

 

 

 

 

 

 

Tags: #ChineseFarmersHarvestFestival #China #Agriculture #RuralDevelopment #Farmers
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version