मुंबई स्थित चीनी महावाणिज्य दूतावास ने ब्रिक्स“फ्रेंडली सिटीज़ फ़ोरम”में भाग लिया

BRICS Friendly Cities Forum

मुंबई स्थित चीनी महावाणिज्य दूतावास ने ब्रिक्स“फ्रेंडली सिटीज़ फ़ोरम”में भाग लिया
मुंबई स्थित चीनी महावाणिज्य दूतवास के कौंसल जनरल छिन च्ये ने 11 अगस्त को निमंत्रण पर ब्रिक्स“फ्रेंडली सिटीज़ फोरम”में भाग लिया।
इस दौरान छिन च्ये ने महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और उप मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बातचीत की। छिन च्ये ने कहा कि चीनी पक्ष ने इस मंच के लिए चीनी जन वैदेशिक मित्रता संघ, शांगहाई और पेइचिंग शहर से गठित प्रतिनिधि मंडल भेजा, जिसे भारतीय पक्ष का समर्थन मिला। चीनी पक्ष महाराष्ट्र के साथ मैत्रीपूर्ण शहरों का सहयोग मजबूत कर स्थानों के आदान-प्रदान को बढ़ाने और दोनों देशों के सम्बंधों के सुधार में शक्ति डालने को तैयार है। भारतीय पक्ष ने इस मंच में चीनी पक्ष की भागीदारी का स्वागत और आभार व्यक्त किया।
बता दें कि“मुंबई फर्स्ट”द्वारा आयोजित ब्रिक्स“फ्रेंडली सिटीज़ फोरम”का आयोजन 11 से 12 अगस्त तक मुंबई में हुआ। चीनी महावाणिज्य दूतावास ने मंच के स्थल पर चीनी संस्कृति और शहरीय विकास का प्रदर्शन किया और उपस्थित मेहमानों के साथ आदान-प्रदान किया।(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version