चीन-अमेरिका रणनीतिक स्थिरता वाले रचनात्मक सम्बंधों को स्थिर और दूरगामी बनाने के लिए प्रयास करें: अमेरिका में चीनी राजदूत

अमेरिका में चीन के राजदूत श्ये फेंग ने 10 नवंबर की शाम कहा कि हाल के वर्षों में
चीन, अमेरिका और पूरी दुनिया में बड़े और गहरे बदलाव आए हैं, दोनों देशों के
सम्बंधों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, लेकिन चीन-अमेरिका सम्बंधों की
परस्पर लाभकारी और साझी जीत की मूल विशेषता नहीं बदली है, दोनों देशों के
लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान की अच्छी इच्छा नहीं बदली है, और अंतर्राष्ट्रीय
समुदाय की चीन तथा अमेरिका के शांतिपूर्ण सहअस्तित्व की सामान्य अपेक्षा भी नहीं
बदली है। प्रशांत महासागर के दोनों तटों पर एक आम सहमति तेजी से स्पष्ट हो रही
है: चीन और अमेरिका का सहयोग दोनों के लिए लाभदायक है, जबकि संघर्ष दोनों
को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए बड़े देशों के बीच सही तरीके से सम्बंध बनाने का
मार्ग निकालना ही होगा।

श्ये फेंग ने उसी शाम यूएस-चाइना रिलेशन्स की राष्ट्रीय समिति की 60वीं वर्षगांठ
और 2026 के वार्षिक पुरस्कार समारोह के भोज में दिए भाषण में कहा कि यह वर्ष
चीन-अमेरिका सम्बंधों के लिए ;महत्वपूर्ण वर्ष है, जिसका ऐतिहासिक और
प्रतीकात्मक महत्व है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग और राष्ट्रपति ट्रम्प ने छह महीने के
अंदर राजकीय पारस्परिक यात्राएं कीं, दोनों पक्ष सम्मान, निष्पक्षता और समानता
पर आधारित चीन-अमेरिका रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता वाले सम्बंध बनाने पर
सहमत हुए, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिला कि चीन और अमेरिका एक-दूसरे की
सफलता में योगदान कर सकते हैं।

श्ये फेंग ने कहा कि चीन-अमेरिका रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता वाले सम्बंधों की
यह नई परिभाषा इतिहास पर आधारित है, वास्तविकता के अनुकूल है और भविष्य
के उन्मुख है ,जो बड़े देशों के बीच सही सम्बंध बनाने का अनिवार्य मार्ग है। चीन-
अमेरिका का सहयोग और साझी जीत न सिर्फ मुख्य प्रवृत्ति है ,बल्कि ऐतिहासिक
प्रवाह भी है। दोनों पक्षों को राजनीतिक-कूटनीतिक और व्यापार-वार्ता की दो तंत्रों की
भूमिका का पूरी तरह उपयोग करना चाहिए, तथा सैन्य, कानून-प्रवर्तन, विज्ञान-
प्रौद्योगिकी, मानवीय आदि विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग को आगे
बढ़ाना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version