वर्ष 2026 एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 25 अक्तूबर को
उजबेकिस्तान के ताशकंद में सम्पन्न हुई। इस चैंपियनशिप में चीनी
टीम ने चार स्वर्ण और चार रजत पदक जीते।
पुरुष टीम इवेंट के फाइनल में चीनी टीम ने दक्षिण कोरियाई टीम
को 3-0 से हरा कर खिताब जीता। इस तरह चीनी टीम ने एशियाई
चैंपियनशिप में लगातार चार बार पहला स्थान प्राप्त किया।
महिला टीम इवेंट के फाइनल में चीनी टीम को कठोर मुकाबला
करने के बाद 2-3 से जापानी टीम से हार कर दूसरे स्थान पर
संतोष करना पड़ा।
महिला डबल के फाइनल में चीनी जोड़ी फंग मान और छन यी ने
3-1 से जापानी जोड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि
पुरुष डबल के फाइनल में चीनी जोड़ी वन रुइपो और युएं लीत्सेन ने
3-1 से अन्य एक चीनी जोड़ी को पराजित कर खिताब जीता।
महिला एकल के फाइनल में चीनी खिलाड़ी छन यी ने 3-0 से
जापानी प्रतिद्वंद्वी को हराकर खिताब जीता।
इसके अलावा चीनी टीम ने मिश्रित इवेंट और पुरुष एकल में दो
रजत पदक भी जीते।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)