चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीन एशियाई-अफ्रीकी भाषा केंद्र
और हाईनान मुख्य स्टेशन के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2026 चाइना
वॉक: जीवंत हाईनान शीर्षक चीनी और विदेशी मीडिया का संयुक्त साक्षात्कार
कार्यक्रम 19 अक्तूबर को हाईनान प्रांत के सानया शहर में शुरू हुआ।
बताया जाता है कि वर्तमान साक्षात्कार कार्यक्रम का विषय मुक्त
व्यापार बंदरगाह में ग्रामीण पुनरुत्थान है। कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस,
मलेशिया, म्यांमार, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते और वियतनाम समेत आठ
आसियान देशों के 11 मीडिया संस्थाओं के पत्रकारों को कार्यक्रम में
निमंत्रित किया गया। पत्रकार हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह के निर्माण
और ग्रामीण पुनरुत्थान के विषय पर चीन और आसियान के बीच आपसी
लाभ वाले सहयोग की कहानी सुनाएंगे।
गौरतलब है कि इस साल हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह के द्वीप-
व्यापी विशेष सीमा शुल्क संचालन का पहला साल है, चीन और आसियान
के बीच संवाद संबंधों की स्थापना की 35वीं वर्षगांठ है और चीन-
आसियान व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 5वीं वर्षगांठ भी
है। साक्षात्कार दल 19 से 24 अक्तूबर तक सानया, वूचीशान और
लिंगश्वए आदि क्षेत्र जाकर हाईनान में उष्णकटिबंधीय संसाधन, विशेष
व्यवसाय, पर्यावरण संरक्षण, जन जीवन में सुधार और ग्रामीण शासन का
अनुभव करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





