चीन ने फिलिस्तीन-इजराइल मुठभेड़ रोकने का आग्रह किया
संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित स्थाई चीनी प्रतिनिधि फू छोंग ने 11 अगस्त को फिलिस्तीन-इजराइल मुद्दे पर सुरक्षा परिषद के आपातकालीन खुली बैठक में भाषण दिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से संघर्ष और हिंसा रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया।
इस मौके पर फू छोंग ने कहा कि कुछ अरसे से जोर्डन नदी के पश्चिमी तट और गाजा पट्टी पर स्थिति तेजी से बिगड़ गई है। फ़िलिस्तीनी लोगों की तकलीफ़ लगातार बढ़ती जा रही है। आखिरकार, ऐसा इसलिए है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय कानून के बुनियादी सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया है और फ़िलिस्तीनी लोगों के जीने व विकास के अधिकार लंबे समय से नज़रअंदाज़ किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को सहमति बनाकर फ़िलिस्तीन के कानूनी अधिकार से इनकार करने और इसका उल्लंघन करने के सभी गलत बयान ठीक करने की आवश्यकता है।
फू छोंग ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में “दो राज्य समाधान” फ़िलिस्तीन मुद्दे के समाधान का एकमात्र सही रास्ता माना जाता है। किसी भी तरह की हिचकिचाहट, शक या दुविधा मंज़ूर नहीं है। गाजा और पश्चिमी तट फिलीस्तीन के अभिन्न भाग हैं। इजराइल को फ़िलिस्तीनी इलाके पर गैर कानूनी कब्ज़ा जल्द से जल्द खत्म करना होगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)