अगर आप हाल ही में टिकटॉक या यूट्यूब पर स्क्रॉल कर रहे थे, तो पूरी
संभावना है कि आपको इस तरह के दृश्य देखने को मिले होंगे। चीन में विदेशी
पर्यटक सुबह-सुबह किसी स्टोर से ओडेन खरीदता है, या हाई स्पीड रेलवे
स्टेशन पर समय से पहुंचने वाली ट्रेनों की तस्वीरें लेता है, या तो चीनी घरेलू
स्किनकेयर उत्पादों को सूटकेस में रखकर चाइना हॉल का लेबल लगाता है।
यह कभी कभार होने वाला मामला नहीं है, बल्कि ट्रेंडिंग शब्दों का निरंतर क्रम
है।
आंकड़ों के अनुसार इस साल की पहली तीन तिमाहियों में चीन में
आने वाले सभी विदेशी लोगों में बिना वीज़ा के प्रवेश करने वालों का अनुपात
77.5 प्रतिशत है। तीसरी तिमाही में विदेशी लोग 1 करोड़ 16 लाख 1
हजार बार चीन में प्रवेश आए, जो पिछले साल की इसी अवधि से 15.6
फीसदी ज्यादा है।
प्यू रिसर्च से पता चलता है कि 51 प्रतिशत उत्तरदाताओं का चीन के प्रति
सकारात्मक दृष्टिकोण है। सोशल मीडिया पर;चाइना ट्रैवल; हैशटैग के कुल
व्यूज़ 28 अरब से अधिक हैं और कुछ ही महीनों में;चाइनामैक्सिंग; के व्यूज़
4 अरब से ज्यादा हो चुके हैं। यदि आप अभी तक चीन नहीं आए हैं, तो ये
आंकड़े आपको काल्पनिक लग सकते हैं। लेकिन वे एक ऐसी वास्तविकता की
ओर इशारा करते हैं कि विदेशी लोगों के बीच चीन का आकर्षण सचमुच बढ़
रहा है।
आकर्षण की शुरुआत ;सुलभ; होने से होती है। वीज़ा-मुक्त नीति का दायरा
लगातार बढ़ रहा है। प्रवेश प्रक्रिया को काफी सरल बना दिया गया है। विदेशी बैंक
कार्ड के साथ मोबाइल भुगतान सेवाओं की अनुकूलता में लगातार सुधार हो रहा
है। अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में तेजी से सुधार देखा जा रहा है। वीज़ा, भुगतान, भाषा
और परिवहन जैसी रुकावटें जो पहले कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती
थीं, वे धीरे धीरे कम हो रही हैं। जब चाहें तब आ सकते हैं, जब पहुंचें तब
सुविधाजनक से घूम-फिर सकते हैं। यह आकर्षण का सबसे बुनियादी और प्रभावी आधार है।
और अहम बात है कि चीन पहुंचने के बाद विदेशी लोग क्या देख सकते
हैं। एक जर्मन ब्लॉगर के शब्दों में आया बदलाव इसे दर्शाता है। चीन आने से
पहले उन्हें चीन को रहस्यमय और दूर का लगता था, लेकिन आने के बाद
उनके शब्द ;सुविधाजनक; और ;गरमजोशी; में बदले। जब कोई विदेशी
पर्यटक हाई-स्पीड ट्रेन के समय पर पहुंचने का दृश्य कैद करता है, या अपने फ़ोन
से क्यूआर कोड स्कैन करके कॉफ़ी खरीदता है, तो इस तरह का प्रत्यक्ष
अनुभव सबसे ज्यादा प्रभावशाली होता है।
बेशक, आकर्षण के अलग-अलग स्तर होते हैं। सोशल मीडिया पर गर्म
पानी पीने की नकल करने वाले आम पर्यटक और विदेशी निवेशक, जो
इलेक्ट्रिक वाहन कारखाना व एआई कंपनी का दौरा करने के लिए 9,000 डॉलर
देने को तैयार हैं, उनके सामने चीन के अलग अलग पहलू देखने को मिलते
हैं। आम पर्यटक शहरी व्यवस्था और रोज़मर्रा की ज़िंदगी की सुविधाओं का
अनुभव करते हैं, जबकि निवेशक औद्योगिक क्षमता, आपूर्ति श्रृंखला की
दक्षता और नवाचार की गति महसूस करते हैं। निरीक्षण दल के एक
आयोजक ने कहा कि अब लोग चीन को अध्ययन और सीखने के विषय के
रूप में देख रहे हैं। यह चलन कुछ साल पहले नहीं था। आम पर्यटकों की पसंद
और निवेशक व प्रौद्योगिकी दिग्गजों की रुचि अलग-अलग हैं, लेकिन इन दोनों
कारकों को एक साथ देखा जाए, तो पता चलता है कि विदेशियों के बीच चीन का
आकर्षण न केवल व्यापक हो रहा है, बल्कि गहरा भी होता जा रहा है। चीन को
सही मायने में समझने के लिए आपको खुद चीन आना होगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)