Friday, September 18, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन: सछ्वान के शिदे गांव में सौर ऊर्जा के साथ मुर्गी पालन से संवर रही ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था

DigitalDesk by DigitalDesk
September 18, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन: सछ्वान के शिदे गांव में सौर ऊर्जा के साथ मुर्गी पालन से संवर रही ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दक्षिण-पश्चिमी चीन के सछवान प्रांत स्थित ल्यांगशान यी जातीय स्वायत्त प्रिफेक्चर की शिदे
काउंटी में, एक नवीन फ़ोटोवोल्टिक + मुर्गी पालन मॉडल ग्रामीण पुनरुद्धार को नई गति दे रहा है।
भौगोलिक दृष्टि से यह काउंटी पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित है, जहां समुद्र तल से ऊंचाई लगभग
2,600 मीटर है और दिन-रात के तापमान में काफी अंतर रहता है। ऐसे में, सौर पैनल मुर्गियों के
लिए एक आदर्श वातावरण तैयार करते हैं। गर्मियों के दौरान पैनलों के नीचे का तापमान लगभग 15
डिग्री सेल्सियस कम हो जाता है, जिससे मुर्गियों को लू लगने और तापीय तनाव से राहत मिलती है।
वहीं सर्दियों में ये पैनल तेज़ हवाओं से बचाव करते हैं और गर्मी बनाए रखते हैं। इसके अलावा, पैनलों
से मिलने वाली छाया और प्रकाश नियंत्रण के कारण मुर्गियों में आपस में चोंच मारने की समस्या
घटती है, तथा बारिश और हवा से बचाव मिलने से बीमारियों का ख़तरा भी कम हो जाता है।
इसी बीच, स्थानीय भौगोलिक संकेत वाली नस्ल शिदे यानची& मुर्गियों का मांस बेहद कोमल माना
जाता है और इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है। इस खासियत को देखते हुए तीन साल
पहले, दक्षिण चीन के फ़ूच्येन प्रांत के व्यापारी काओ छीफ़ू ने शिदे में यानची मुर्गी पालन उद्योग
की शुरुआत की। इस मॉडल का मूल मंत्र एक ही ज़मीन, दोहरा उपयोग और पूरक लाभ है यानी
सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन के साथ-साथ मुर्गी पालन करके एक ही ज़मीन से दोगुनी आय हासिल
करना।

प्राकृतिक रूप से, मुर्गियां सोलर पैनलों के नीचे उगने वाली घास और कीड़े-मकोड़े चुगती हैं, जिससे
खरपतवार हटाने और कीटनाशकों का ख़र्च कम हो जाता है। साथ ही, खुले माहौल में पाली गई इन
उच्च गुणवत्ता वाली मुर्गियों की बाज़ार में बेहतर कीमत मिलती है। दूसरी ओर, मुर्गियों की बीट से
मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और उनका मिट्टी खोदना पैनल के स्टैंड व केबलों पर घास के असर को
कम करता है, जिससे एक सकारात्मक कृषि चक्र बनता है।

Related posts

Gold Price: सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, ₹2,150 की बड़ी गिरावट; चांदी फिर चढ़ी, जानें आज के नए भाव

Gold Price: 18 सितंबर को सोना ₹200 महंगा, चांदी ₹476 सस्ती, जानिए आज के नए भाव और कीमतों में बदलाव की वजह

September 18, 2026
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

September 18, 2026

संस्थागत स्तर पर, स्थानीय प्रशासन ने इसके लिए कंपनी + ग्राम पंचायत + किसान मॉडल
अपनाया है। इसके तहत कंपनी 50 दिन के स्वस्थ चूजे मुहैया कराती है, किसान उनका पालन-
पोषण करते हैं और बाद में कंपनी एकीकृत रूप से उनकी ख़रीद-बिक्री करती है। वहीं, सरकार मुर्गी
पालन बीमा पर सब्सिडी और निर्यात प्रोत्साहन प्रदान करती है।

हालांकि, काओ छीफ़ू ने बताया कि पिछले दो वर्षों में पालन का दायरा काफी बढ़ा है और कई किसान
इससे जुड़े हैं, लेकिन हाल के दिनों में यानची मुर्गियों की कीमतें अधिक होने के कारण इनकी बिक्री
उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पाई है। इसलिए, उत्पाद श्रृंखला को विविधता देने और बिक्री के नए
रास्ते खोलने के लिए अब वे देशी मुर्गों और मुर्गियों के मिश्रित पालन की संभावनाओं का मूल्यांकन
कर रहे हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Tags: #China #Sichuan #RuralDevelopment #SolarEnergy #PoultryFarming #RuralRevival #Agriculture #ChinaNews #GreenEnergy #RuralEconomy
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version