अधिक से अधिक विदेशी कंपनियां चीन में अनुसंधान और विकास तथा
नवाचार करने का विकल्प चुन रही हैं। चीन नवाचार के लाभों को विश्व के साथ
साझा करने और साझा विकास हासिल करने के लिए तत्पर है। चीनी विदेश
मंत्रालय की प्रवक्ता ने 11 सितंबर को आयोजित नियमित संवाददाता
सम्मेलन में यह बात कही।
सम्बंधित सवाल का जवाब देते हुए चीनी प्रवक्ता ने कहा कि नवाचार-
संचालित विकास चीन की दीर्घकालिक आर्थिक वृद्धि और औद्योगिक
प्रतिस्पर्धा में तीव्र सुधार की कुंजी है। चीन के नवोन्मेषी विकास ने दुनिया के
लिए भी अवसर प्रदान किए हैं, और अधिक से अधिक विदेशी कंपनियां चीन में
अनुसंधान और विकास करने और नवाचार करने का विकल्प चुन रही हैं,
जिससे विशाल चीनी बाजार में वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा मिल रहा
है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)