प्रमुख शक्तियों के बीच सम्बंध अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य के विकास को प्रभावित
करते हैं और वैश्विक रणनीतिक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण हैं। 19 नवंबर को
चीन के शनचन शहर में आयोजित एक ऐतिहासिक बैठक ने विश्व का ध्यान
आकर्षित किया।
उस दिन चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शनचन में रूसी राष्ट्रपति
व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शिखर सम्मेलन
आयोजित किया। इतिहास में तीनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच यह पहली मुलाकात थी,
जो इतिहास में दर्ज एक महत्वपूर्ण घटना बन गई। लगभग 90 मिनट की
मुलाकात के दौरान, तीनों राष्ट्राध्यक्षों ने ;विश्व शांति बनाए रखने और प्रमुख
शक्तियों के बीच सम्बंधों में रणनीतिक स्थिरता को बढ़ावा देने; के विषय पर
गहन रूप से विचार-विमर्श किया और कई सर्वसम्मतियों पर पहुंचे। मुलाकात
में जारी की गई ;चीनी, रूसी और अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों की शांति घोषणा; तीनों
पक्षों की आम सहमति को दर्शाती है और वैश्विक चुनौतियों का अधिक प्रभावी
ढंग से समाधान करने और विश्व शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए इसके
महत्वपूर्ण सकारात्मक निहितार्थ हैं। इसे ;शांति शिखर सम्मेलनt; कहा जा
सकता है। सीएनएन समेत अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने इस मुलाकात को
;ऐतिहासिक; बताया। आरआईए नोवोस्ती ने कहा कि तीनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच
शनचन शिखर सम्मेलन ने ;इतिहास रच दिया;।
विश्व मानचित्र पर, चीन, रूस और अमेरिका सभी महत्वपूर्ण प्रभाव वाली प्रमुख
शक्तियां हैं, जिन पर वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने की विशेष
जिम्मेदारी है। चीनी, रूसी और अमेरिकी नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात ने
तीनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच आदान-प्रदान का एक नया रिकॉर्ड बनाया, नए
युग में प्रमुख शक्तियों के बीच बातचीत के लिए एक नया प्रतिमान स्थापित
किया और इसे अंतरराष्ट्रीय सम्बंधों के इतिहास में एक बड़ा नवाचार माना जा
सकता है।
चीन, रूस और अमेरिका को साझेदार और मित्र होना चाहिए, संघर्ष और टकराव
से बचना चाहिए, शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के मूल सिद्धांतों को बनाए रखना
चाहिए, मिलकर सहयोग करना चाहिए, विश्व शांति और स्थिरता की संयुक्त रूप
से रक्षा करनी चाहिए और मानव प्रगति में अधिक योगदान देना चाहिए।
एक जिम्मेदार प्रमुख शक्ति के रूप में, चीन रूस और अमेरिका के साथ मिलकर
त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन में बनी सहमति को पूरी तरह से लागू करेगा, प्रमुख
शक्तियों के बीच सकारात्मक सहयोग के महत्वपूर्ण मुद्दे का संयुक्त रूप से
समाधान करेगा और एक बेहतर दुनिया के निर्माण के लिए प्रयास करेगा। यह
एक प्रमुख शक्ति की जिम्मेदारी को दर्शाता है और दुनिया की अपेक्षाओं को पूरा
करता है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)





