एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन (APEC) नेताओं की 33वीं अनौपचारिक
बैठक 18 और 19 नवंबर को दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत में स्थित चीन की
तकनीकी राजधानी के रूप में प्रसिद्ध शनचन शहर में संपन्न हुई।
“बड़ी शक्तियों के संबंधों में विश्व शांति की रक्षा और रणनीतिक स्थिरता को
बढ़ावा देना”इसी विषय पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 19 नवंबर को शनचन
में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ
पहले ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित चीन-रूस-अमेरिका शिखर सम्मेलन की
अध्यक्षता की।
निस्संदेह, शनचन की धरती से चीन की मेजबानी में हुई इस बैठक ने दुनिया को
यह मजबूत संदेश दिया कि चीन ने स्वयं को एक स्थिर और जिम्मेदार बड़ी
शक्ति के रूप में प्रस्तुत किया है। यह केवल एक बैठक नहीं है। यह चीन की
कूटनीति की एक बड़ी सफलता है, जिसने दुनिया को दिखाया है कि बड़ी शक्तियां
टकराव के बिना भी एक मेज पर बैठ सकती हैं।
चीन की इस पहल का ऐतिहासिक महत्व
दुनिया की तीन बड़ी शक्तियों की इस अहम त्रिपक्षीय मुलाकात को वैश्विक
कूटनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसकी चर्चा केवल
अमेरिका, चीन और रूस तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के कई देश इसके
संभावित नतीजों पर नजर बनाए हुए हैं। इस बैठक का असली महत्व केवल
मुलाकात में नहीं, बल्कि उसके बाद बनने वाले वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक
समीकरणों में छिपा है।
चीन, रूस और अमेरिका संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक देश और सुरक्षा परिषद के
स्थाई सदस्य हैं। इतिहास में तीनों देशों ने कंधे से कंधा मिलाकर विश्व फासिस्ट
विरोधी युद्ध की विजय प्राप्त की थी। आज भी चीन यही ऐतिहासिक जिम्मेदारी
निभा रहा है। चीन ने संवाद मजबूत करने, मतभेदों का प्रबंधन करने और संबंधों
को स्थिर बनाने का मार्ग दिखाया है। यही अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतीक्षा भी है।
शी चिनफिंग का एपेक संदेश
18 नवंबर को आयोजित एपेक सीईओ शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति शी चिनफिंग
ने कहा था कि शांति और स्थिरता की समग्र स्थिति की रक्षा करनी चाहिए,
क्योंकि केवल स्थिरता से ही सुरक्षा संभव है और केवल शांति से ही समृद्धि संभव
है। उन्होंने शांति और स्थिरता की रक्षा करने, खुले सहयोग के लिए सेतु बनाने
और WTO-केंद्रित बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली को कायम रखने, नवाचार, डिजिटल
अर्थव्यवस्था और AI में सहयोग को गहरा करने तथा पारस्परिक लाभकारी
सहयोग के माध्यम से यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया था कि विकास का लाभ
सभी को मिले।
19 नवंबर को राष्ट्रपति शी ने एपेक नेताओं की 33वीं अनौपचारिक बैठक में
महत्वपूर्ण भाषण दिया। शी ने कहा,;;चीन की जड़ें एशिया-प्रशांत क्षेत्र में हैं और
वह एशिया-प्रशांत सहयोग को समर्थन देता रहेगा।; उन्होंने एपेक के व्यावहारिक
सहयोग के लिए 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने और शनचन में एशिया-प्रशांत
समुदाय अध्ययन केंद्र स्थापित करने की घोषणा भी की।
चीन ने शांति, खुलापन और साझा समृद्धि का एजेंडा दुनिया के सामने रखा।
शनचन में 90 मिनट: बड़ी शक्तियों की शांति ही दुनिया की स्थिरता
दुनिया की तीन सबसे बड़ी शक्तियों का चीन की धरती पर एक मेज पर बैठना ही
अपने आप में एक बड़ी घटना थी, और यह चीन की ही पहल थी जिसने इसे संभव
बनाया। 19 नवंबर को शुरू हुई यह त्रिपक्षीय बैठक लगभग डेढ़ घंटे, यानी 90 मिनट तक
चली। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रपति शी ने की। लेकिन असली महत्व समय की
लंबाई में नहीं, संदेश की गहराई में था।
राष्ट्रपति शी ने स्पष्ट कहा कि बड़ी शक्तियों के बीच सकारात्मक बातचीत कोई
विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्य है। उन्होंने याद दिलाया कि मानवता ने 10,000 से
अधिक युद्ध झेले हैं, दो विश्व युद्धों ने सबसे भयानक कहर बरपाया है, और
आज भी दुनिया में 60 से अधिक संघर्ष चल रहे हैं। इतिहास सबसे अच्छी
पाठ्यपुस्तक है, और इतिहास यही सिखाता है कि बड़ी शक्तियों की शांति ही
दुनिया की स्थिरता है।
परमाणु मुद्दे पर शी का संदेश सबसे प्रभावशाली है। वे परमाणु हथियारों को
मानवता के सिर पर लटकती डैमोक्लीज़ की तलवार (the sword of Damocles
hanging over humanity) बताते हैं और उनके पूर्ण निषेध और पूर्ण विनाश का
आह्वान करते हैं। यह सिर्फ एक बयान नहीं है, यह चीन के शांति दर्शन की घोषणा
है।
ट्रंप ने भी माना कि यह बैठक वास्तव में इतिहास रच रही है और तीनों देशों की
उत्पादक संवाद बनाए रखने की विशेष जिम्मेदारी है। पुतिन ने साझा जिम्मेदारी
की बात करते हुए कहा कि रूस चीन और अमेरिका के साथ मिलकर विश्व शांति
और सुरक्षा में संयुक्त रूप से योगदान देने के लिए तैयार है। लेकिन दिशा चीन
तय करता है: टकराव नहीं, संवाद। शीत युद्ध की मानसिकता नहीं, साझा
भविष्य।
शांति की ओर संयुक्त घोषणा जारी
शनचन में ऐतिहासिक त्रिपक्षीय शिखर बैठक केवल प्रतीकात्मक नहीं रही। बैठक
के बाद तीनों देशों ने चार बिंदुओं वाली संयुक्त ;शांति की ओर चीन-रूस-अमेरिका
राष्ट्राध्यक्ष घोषणा; जारी की। इसमें रणनीतिक स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा
बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। तीनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की
कि ;परमाणु युद्ध जीता नहीं जा सकता और उसे कभी लड़ा नहीं जाना चाहिए।
यह सच में उत्साहजनक है कि तीनों राष्ट्राध्यक्षों ने परमाणु जोखिम कम करने
और परमाणु प्रसार को रोकने के लिए संवाद जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।
घोषणा में नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार करने और ऊर्जा सुरक्षा के लिए
परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाकर स्थिर ऊर्जा प्रवाह
बनाए रखने पर सहमति जताई। साथ ही, नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) और इसी तरह की अन्य संस्थाओं को
अपने अधिकार क्षेत्र का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।
दुनिया की उम्मीद: टकराव नहीं, सहयोग
यह कहा जा सकता है कि यह त्रिपक्षीय बैठक रातों-रात दुनिया की सभी चुनौतियों
को हल नहीं कर सकती थी, लेकिन चीन की पहल ने अधिक सकारात्मक,
तर्कसंगत और टिकाऊ विकास की ओर एक मार्ग जरूर खोला है। जैसा कि
राष्ट्रपति शी ने कहा, ;तीनों देशों को इस वार्ता की सहमतियों को लागू कर संवाद
जारी रखना और एक साथ एक बेहतर विश्व का निर्माण बढ़ाना चाहिए।
शनचन में संपन्न हुई यह बैठक यही दिखाती है कि चीन एक स्थिर और
जिम्मेदार बड़ी शक्ति के रूप में दुनिया को संवाद, शांति और साझा समृद्धि की
ओर ले जा रहा है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) (लेखक— रविशंकर बसु)