भारत में अब चीन का प्रोपेगेंडा मीडिया आउटलेट ‘ग्लोबल टाइम्स’ का ‘X’ अकाउंट पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। भारत की ओर से चीन के खिलाफ यह कड़ा कदम उठाया गया है। जिसके तहत चीन का प्रोपेगेंडा मीडिया आउटलेट ‘ग्लोबल टाइम्स’ का ‘X’ अकाउंट को पर भारत में बैन लगा दिया गया है। भारतीय सेना को लेकर ग्लोबल टाइम्स की ओर फैलाए जा रहे गलत दावे के बाद ये एक्शन लिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से चीन के सरकारी एक्स हैंडल ग्लोबल टाइम्स पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया।
- पाकिस्तान के बाद चीन पर भारत का सख्त रुख
- भारत ने की चीन पर ‘डिजिटल स्ट्राइक’
- अब नहीं चलेगा चीन का प्रोपेगेंडा
- भारत ने किया ग्लोबल टाइम्स का ‘X’ अकाउंट बैन
भारत सरकार ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के ‘X’ अकाउंट को बैन करत हुए यह संदेश दिया है कि अब भारत में चीन का प्रोपेगेंडा नहीं चलेगा। बता दें ग्लोबल टाइम्स दरअसल एक चीनी सरकारी आउटलेट है। जिसे व्यापक तौर पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का प्रचार करने वाला माना जाता है। भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन सिंदूर पर गलत और भ्रामत जानकारी फैलाने के आरोप में इस आउटलेट के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
भारत में ग्लोबल टाइम्स का X अकाउंट बैन
इससे पहले ग्लोबल टाइम्स को ऑपरेशन सिंदूर सैन्य हमलों की कवरेज के लिए भी भारत की ओर से फटकार लगाई गई थी। भारत सरकार ने चीनी पोर्टल से फर्जी खबरें फैलाने से पहले तथ्यों की पुष्टि करने की हिदायत दी थी। इसके साथ ही स्रोतों की जांच करने के लिए भी कहा गया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई होते न देख अब भारत सरकार की ओर से ग्लोबल टाइम्स के ‘X’ अकाउंट को ही बैन कर दिया गया है।