Monday, October 12, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन-पापुआ न्यू गिनी राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश

DigitalDesk by DigitalDesk
October 12, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन-पापुआ न्यू गिनी राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

12 अक्तूबर को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और पापुआ न्यू गिनी के स्वतंत्र राज्य के गवर्नर-
जनरल बॉब दादाए ने एक दूसरे को संदेश भेजकर दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना
की 50वीं वर्षगांठ की बधाई दी।

शी चिनफिंग ने कहा कि पापुआ न्यू गिनी प्रशांत द्वीप समूह में चीन का एक अच्छा मित्र, अच्छा
साझेदार और अच्छा भाई है। पचास वर्ष पूर्व राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, दोनों देशों के
बीच राजनीतिक आपसी विश्वास लगातार गहराता गया है, पारस्परिक लाभकारी सहयोग से फलदायी
परिणाम प्राप्त हुए हैं और लोगों के बीच आदान-प्रदान में लगातार वृद्धि हुई है, द्विपक्षीय संबंधों का
तेजी से विकास हुआ है, जिससे न केवल दोनों देशों के लोगों को लाभ हुआ है, बल्कि चीन और प्रशांत
द्वीप समूह के देशों के बीच साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को भी सशक्त गति मिली है।
शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि वे चीन और पापुआ न्यू गिनी के बीच संबंधों के विकास को
बहुत महत्व देते हैं और गवर्नर-जनरल दादाए के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की
स्थापना की 50वीं वर्षगांठ को एक अवसर के रूप में लेते हुए पारंपरिक मित्रता को आगे बढ़ाने, विभिन्न
क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने तथा चीन-पापुआ न्यू गिनी व्यापक रणनीतिक
साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं ताकि दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ मिल
सके।

Related posts

वांग हुनिंग ने वियतनाम की राष्ट्रीय सभा की अध्यक्ष से मुलाकात की

वांग हुनिंग ने वियतनाम की राष्ट्रीय सभा की अध्यक्ष से मुलाकात की

October 12, 2026
Dhruv Rathee: कौन हैं ध्रुव राठी? जर्मनी में जिंदगी, पत्नी जूली, पढ़ाई और कमाई तक जानिए यूट्यूबर की पूरी कहानी

Dhruv Rathee: कौन हैं ध्रुव राठी? जर्मनी में जिंदगी, पत्नी जूली, पढ़ाई और कमाई तक जानिए यूट्यूबर की पूरी कहानी

October 12, 2026

वहीं, दादाए ने कहा कि राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से पिछले 50 वर्षों में पापुआ न्यू गिनी-
चीन संबंधों ने महत्वपूर्ण विकास हासिल किया है, जिससे दोनों देशों और उनकी जनता को लाभ हुआ
है। पापुआ न्यू गिनी चीन के साथ अपनी दीर्घकालिक मित्रता को महत्व देता है, एक-चीन सिद्धांत का
दृढ़ता से पालन करता है, और राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ से लाभ उठाकर
द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर और गहन विकास को बढ़ावा देना चाहता है।
उसी दिन, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग और पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने एक-दूसरे
को बधाई संदेश भी भेजे। ली छ्यांग ने कहा कि चीन, पापुआ न्यू गिनी के साथ मिलकर राजनयिक
संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ को बेल्ट एंड रोड पहल के उच्च गुणवत्ता वाले संयुक्त निर्माण में
तेजी लाना चाहता है, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के निरंतर विकास

को बढ़ावा दिया जा सके।
वहीं, जेम्स मारापे ने कहा कि पापुआ न्यू गिनी सरकार, अपने देश के आर्थिक और सामाजिक
विकास में चीन के महत्वपूर्ण योगदान की अत्यधिक सराहना करती है। पापुआ न्यू गिनी अपने
दीर्घकालिक एक-चीन सिद्धांत का निरंतर पालन करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ आपसी
लाभ वाले सहयोग को गहरा करेगा और दोनों पक्षों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के निरंतर
विकास को बढ़ावा देगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #China #PapuaNewGuinea #XiJinping #LiQiang #DiplomaticRelations #InternationalRelations #BeltAndRoad
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version