Tuesday, November 24, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन-पाकिस्तान की अंतरिक्ष में ऐतिहासिक साझेदारी, शनचो-24 मिशन में पहली बार शामिल होंगे पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री

DigitalDesk by DigitalDesk
November 24, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन-पाकिस्तान की अंतरिक्ष में ऐतिहासिक साझेदारी, शनचो-24 मिशन में पहली बार शामिल होंगे पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

24 नवंबर की सुबह, शनचो-24 मानवयुक्त उड़ान मिशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस च्युछ्य्वान सैटेलाइट लॉन्च
सेंटर में आयोजित की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान दल में थांग होंगपो, वू यी और पाकिस्तान के अंतरिक्ष यात्री मुहम्मद
जीशान अली शामिल हैं, और थांग होंगपो कमांडर के रूप में कार्य करेंगे।

Related posts

Meta और कांग्रेस के बीच क्यों बढ़ा टकराव? यूथ कांग्रेस ने क्यों कहा ‘मेटा बीजेपी का बेटा’, जानिए पूरे विवाद की वजह

Meta और कांग्रेस के बीच क्यों बढ़ा टकराव? यूथ कांग्रेस ने क्यों कहा ‘मेटा बीजेपी का बेटा’, जानिए पूरे विवाद की वजह

November 24, 2026
चीन 25 नवंबर को लॉन्च करेगा शनचो-24, पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री भी भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान

चीन 25 नवंबर को लॉन्च करेगा शनचो-24, पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री भी भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान

November 24, 2026

तीनों अंतरिक्ष यात्री क्रमशः अंतरिक्ष यान चालक, अंतरिक्ष उड़ान इंजीनियर और पेलोड विशेषज्ञ हैं।
अंतरिक्ष यात्री थांग होंगपो ने शनचो-12 और शनचो-17 मानवयुक्त उड़ान मिशनों में भाग लिया है
और वे चीनी अंतरिक्ष स्टेशन थ्येनकोंगमें तीन बार जाने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री बनने जा रहे हैं।
अंतरिक्ष यात्री वू यी चीन के तीसरे बैच के अंतरिक्ष यात्रियों में से हैं और पहली बार उड़ान मिशन में भाग
लेंगे। पाकिस्तान के अंतरिक्ष यात्री मोहम्मद ज़ीशान अली थ्येनकोंग में जाने वाले पहले विदेशी
अंतरिक्ष यात्री बनेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान चीन का सर्वकालिक रणनीतिक साझेदार है। चीनी अंतरिक्ष स्टेशन
मिशन में पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों की भागीदारी चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के
इतिहास में चीनी और विदेशी अंतरिक्ष यात्रियों के बीच पहली संयुक्त उड़ान है। यह दोनों देशों के बीच
राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर चीन और पाकिस्तान के बीच सहयोग
में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, और चीन और पाकिस्तान के बीच पारंपरिक मित्रता का एक
महत्वपूर्ण उदाहरण है। यह मिशन जैव प्रौद्योगिकी और सामग्री के क्षेत्रों में चीन-पाकिस्तान के चार
सहयोगात्मक वैज्ञानिक परियोजनाओं को अंजाम देगा, और पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री कक्षा में
प्रकाश संश्लेषक सूक्ष्मजीव सायनोबैक्टीरिया पर प्रयोग करेंगे।

चीन की अंतरिक्ष स्टेशन परियोजना में प्रचुर वैज्ञानिक अनुप्रयोग संसाधन, स्थिर ऑन-ऑर्बिट
संचालन क्षमताएं, एक परिपक्व पृथ्वी-से-अंतरिक्ष परिवहन प्रणाली और एक व्यापक अंतरिक्ष यात्री
चयन और प्रशिक्षण प्रणाली मौजूद है। चंद्रमा अन्वेषण परियोजना भी लगातार प्रगति कर रही है। चीन
विशाल ब्रह्मांड का अन्वेषण करने, बाहरी अंतरिक्ष का शांतिपूर्ण उपयोग करने और समस्त मानव
जाति के साझा कल्याण को बढ़ाने के लिए अधिक देशों और क्षेत्रों के साथ काम करने की आशा करता
है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

Tags: #ChinaPakistan #Shenzhou24 #SpaceMission #MuhammadZeeshanAli #TiangongSpaceStation #SpaceResearch #ChinaNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version