चीन में समुद्री अर्थव्यवस्था की सतत वृद्धि
चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस साल की
पहली छमाही में चीन में समुद्री अर्थव्यवस्था की लगातार वृद्धि हुई।
इससे विकास का बेहतर लचीलापन दिखाया गया।
प्रारंभिक लेखांकन के अनुसार पहली छमाही में चीन में सकल समुद्री
उत्पाद मूल्य 55 खरब युआन रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि से
5.1 प्रतिशत अधिक है और सकल घरेलू उत्पाद मूल्य की विकास दर से भी
ऊंचा है। राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में समुद्री अर्थव्यवस्था की भूमिका अहम
होती जा रही है।
पहली छमाही में चीन में गहरे समुद्र के अत्याधुनिक तकनीकों में
प्रगति लगातार हासिल हुई। शानतोंग प्रांत की लाओशान प्रयोगशाला में
"वनहाई 6000एच" गहरे समुद्र में भारी-भरकम मानवरहित पनडुब्बी के
रोबोटिक आर्म को चालू करने का काम चल रहा है। यह आगामी समुद्री
विज्ञान अभियान के लिए अंतिम तैयारी है। इस साल की पहली छमाही
में इस मानवरहित पनडुब्बी ने "खुनलुन" हाइड्रोथर्मल टैंक क्षेत्र में हुए
वैज्ञानिक अभियान में 16 बार गोता लगाया। इसकी अधिकतम डाइविंग
गहराई 6,523 मीटर है और डाइव की सफलता दर 100 प्रतिशत रही।
इस साल की पहली छमाही में चीन में समुद्री जहाजों के लिए नए
ऑर्डर, तैयार जहाज और हाथ में मौजूद ऑर्डर की संख्या दुनिया में आगे है।
समुद्री उत्पादों की आपूर्ति क्षमता लगातार मजबूत हुई। पिछले साल की इसी
अवधि की तुलना में समुद्री उत्पादों के उत्पादन में 4.7 फीसदी की वृद्धि
हुई। इसमें समुद्री जलीय कृषि उत्पादन की वृद्धि दर 6 प्रतिशत है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





