Monday, November 2, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चंद्रमा पर इंसान भेजने की तैयारी में चीन, अपनाएगा ‘दो प्रक्षेपण और चंद्र डॉकिंग’ की योजना; जानें कैसे उतरेगा अंतरिक्ष यात्री

DigitalDesk by DigitalDesk
November 2, 2026
in मुख्य समाचार
0
चंद्रमा पर इंसान भेजने की तैयारी में चीन, अपनाएगा ‘दो प्रक्षेपण और चंद्र डॉकिंग’ की योजना; जानें कैसे उतरेगा अंतरिक्ष यात्री
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

31 अक्टूबर को शुरू हुए सातवें मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान अकादमिक सम्मेलन से मिली जानकारी
के मुताबिक, चीन अपने मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के लिए दो प्रक्षेपण, चंद्र डॉकिंग की
योजना पर काम कर रहा है और कार्यक्रम के चंद्र लैंडिंग चरण के लिए विभिन्न अनुसंधान और
विकास कार्य लगातार और ठोस रूप से आगे बढ़ रहे हैं

चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के उप मुख्य डिजाइनर और चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के मुख्य
डिजाइनर वांग श्यांग ने इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो रॉकेट
चंद्र लैंडर और मंगचोउ मानवयुक्त अंतरिक्ष यान को अलग-अलग पृथ्वी-चंद्रमा स्थानांतरण कक्षाओं
में स्थापित करेंगे। इसके बाद दोनों यान चंद्रमा की कक्षा में पहुंचकर एक-दूसरे से जुड़ेंगे। फिर
अंतरिक्ष यात्री मंगचोउ अंतरिक्ष यान से चंद्र लैंडर में जाएंगे और उसके जरिए चंद्रमा की सतह पर
उतरेंगे। वहां वे वैज्ञानिक अनुसंधान और अन्य निर्धारित गतिविधियां करेंगे।

Related posts

terror mafia Madhya Pradesh officials have lost their lives for taking action against the illegal sand and liquor trade

मध्यप्रदेश में माफिया का आतंक: रेत और शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने वाले कितने अफसरों ने गंवाई जान?

November 2, 2026
major blow to the AAP ahead of the Punjab elections Three MLAs join the BJP

पंजाब चुनाव से पहले AAP में बड़ी सेंध! तीन विधायक BJP में शामिल… भगवंत मान के लिए कितना बड़ा झटका, बीजेपी को कितना फायदा?

November 2, 2026

मिली जानकारी के मुताबिक, इस मिशन से जुड़े प्रमुख उपकरणों और यानों का विकास सुचारु रूप से
चल रहा है। इनमें छांगचंग-10 वाहक रॉकेट, मंगचोउ मानवयुक्त अंतरिक्ष यान और चंद्र लैंडर
शामिल हैं। इनके अलावा, कई अहम परीक्षण भी सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं। इनमें मंगचोउ
अंतरिक्ष यान का शून्य ऊंचाई से आपातकालीन बचाव परीक्षण, चंद्र लैंडर का उतरने और दोबारा
उड़ान भरने का परीक्षण, छांगचंग-10 रॉकेट के कम ऊंचाई वाले प्रदर्शन का परीक्षण और मंगचोउ
अंतरिक्ष यान का अधिकतम वायुगतिकीय दबाव की स्थिति में उड़ान परीक्षण शामिल हैं। योजना के
मुताबिक, छांगचंग-10 रॉकेट, मंगचोउ अंतरिक्ष यान और चंद्र लैंडर की पहली उड़ानें भी निर्धारित
कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएंगी।

गौरतलब है कि दो दिवसीय 7वें मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान अकादमिक सम्मेलन में मानवयुक्त
अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र के 800 से अधिक विशेषज्ञों और विद्वानों ने भाग लिया, उन्होंने मानवयुक्त
अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों, इंजीनियरिंग पद्धतियों और विकास संबंधी
आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए नवीनतम निष्कर्षों का आदान-प्रदान किया और
अकादमिक चर्चाएँ कीं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

Tags: #ChinaMoonMission #LunarMission #ChinaSpaceProgram #MannedSpaceflight #MoonLanding
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version