Friday, July 31, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ऑटिज़्म से जूझते बच्चों के लिए चीन का बड़ा प्लान…अगले पांच सालों में बढ़ेगा सपोर्ट सिस्टम

DigitalDesk by DigitalDesk
July 31, 2026
in मुख्य समाचार, स्पेशल
0
China major plan for children with autism
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ऑटिज़्म बच्चों के लिए नई पहल

चीन ने ऑटिज़्म से पीड़ित बच्चों और लोगों के लिए अगले पांच सालों में सहायता व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) के तहत चीन सरकार विकलांग लोगों के लिए सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दे रही है। इस योजना में ऑटिज़्म से प्रभावित लोगों को जीवन के हर चरण में सहायता देने के लिए देशव्यापी पहल शामिल की गई है। चीन का फोकस खासतौर पर शुरुआती पहचान, समय पर हस्तक्षेप, पुनर्वास और विशेष शिक्षा की सुविधाओं को बढ़ाने पर है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों के लिए शुरुआती उम्र में पहचान और सही प्रशिक्षण उनके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

6 साल तक के बच्चों की होगी स्क्रीनिंग

चीन विकलांग व्यक्ति फेडरेशन के अधिकारियों के मुताबिक, सरकार अब शून्य से छह साल तक की उम्र के बच्चों के लिए मानक ऑटिज़्म स्क्रीनिंग और इंटरवेंशन सर्विस शुरू करने की दिशा में काम कर रही है। इस योजना का उद्देश्य बच्चों में ऑटिज़्म के शुरुआती संकेतों को पहचानना और उन्हें समय पर जरूरी सहायता उपलब्ध कराना है। इसके अलावा चीन यह सुनिश्चित करने की तैयारी में है कि हर शहर स्तर के क्षेत्र में ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों के लिए पुनर्वास सहायता की सुविधा उपलब्ध हो। सरकार का मानना है कि अगर बच्चों में विकास संबंधी समस्याओं की पहचान शुरुआती दौर में हो जाए तो उनकी सीखने, संवाद करने और सामाजिक व्यवहार से जुड़ी क्षमताओं को बेहतर बनाया जा सकता है।

Related posts

China open-source AI model

चीन का ओपन सोर्स AI मॉडल दुनिया के लिए खुला, डिजिटल अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

July 31, 2026
नए साल की तैयारी में दिल्ली पुलिस…‘ऑपरेशन आघात’ का बड़ा एक्शन..अब तक सैकड़ों गिरफ्तारी

CJP Protest :अब संसद में इस मुद्दे पर भी चर्चा कराने का जोर , पीडित परिवार आए सामने

July 31, 2026

स्पेशल एजुकेशन पर भी जोर

ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों की शिक्षा को लेकर भी चीन बड़े कदम उठाने की तैयारी में है। योजना के तहत प्रांतीय राजधानियों और बड़े शहरों में विशेष शिक्षा स्कूलों के निर्माण और विस्तार में मदद दी जाएगी। चीन पहले से ही विशेष शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रहा है। अप्रैल 2026 तक देश में स्पेशल एजुकेशन सुधार के लिए 61 पायलट क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा ऑटिज़्म से पीड़ित बच्चों के लिए देशभर में 17 विशेष स्कूल तैयार किए गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए प्री-स्कूल से लेकर हाई स्कूल तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था भी शुरू की गई है, ताकि आर्थिक स्थिति बच्चों की शिक्षा में बाधा न बने।

13 मिलियन से ज्यादा लोग प्रभावित

ऑटिज़्म एक न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर है, जिसमें व्यक्ति को सामाजिक संवाद, व्यवहार और रुचियों से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दुनिया भर में यह एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक ऑटिज़्म के सटीक कारणों को अभी पूरी तरह समझा नहीं जा सका है और इसके लिए कोई निश्चित दवा उपलब्ध नहीं है। वर्तमान में पुनर्वास, व्यवहार प्रशिक्षण और विशेष शिक्षा को इसके प्रबंधन का अहम तरीका माना जाता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि छह साल से कम उम्र के बच्चों में शुरुआती हस्तक्षेप ज्यादा प्रभावी हो सकता है, क्योंकि इस उम्र में बच्चों के मस्तिष्क के विकास की क्षमता अधिक होती है। सही समय पर प्रशिक्षण और सहायता मिलने से बच्चों के विकास में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं। आंकड़ों के अनुसार चीन में 1.3 करोड़ से ज्यादा लोग ऑटिज़्म से प्रभावित हैं। मानसिक दिव्यांगता से जुड़े मामलों में ऑटिज़्म एक बड़ी वजह बनकर सामने आया है। इसी को देखते हुए चीन सरकार ने इस क्षेत्र में व्यापक नीति तैयार की है।

जीवनभर सहायता देने की तैयारी

चीन की नई योजना केवल बच्चों तक सीमित नहीं है, बल्कि ऑटिज़्म से प्रभावित लोगों को जीवन के अलग-अलग चरणों में सहायता देने पर केंद्रित है। इसमें बचपन से लेकर वयस्क अवस्था तक शिक्षा, पुनर्वास और सामाजिक सहयोग की व्यवस्था मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। चीन विकलांग व्यक्ति फेडरेशन के अधिकारी चोउ छांगख्वेई ने बताया कि नई पहल का उद्देश्य ऑटिज़्म से प्रभावित लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना और उनके परिवारों का बोझ कम करना है। सरकार का मानना है कि किसी भी देश का विकास तभी संभव है जब समाज के हर वर्ग को बेहतर जीवन और समान अवसर मिलें। ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों के लिए शुरू की जा रही ये योजनाएं इसी सोच का हिस्सा हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, ऑटिज़्म को केवल चिकित्सा समस्या के रूप में नहीं बल्कि शिक्षा, सामाजिक सहयोग और समावेशी विकास के मुद्दे के रूप में देखने की जरूरत है। चीन की नई पहल इसी दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

(अनिल पांडेय, चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #China major plan for children with autism
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version