चीन करेगा लॉन्ग मार्च-10 रॉकेट का तकनीकी परीक्षण, 2030 से पहले अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने की तैयारी तेज

Zhang Jingbo, spokesperson of the China Manned Space Agency, center on stage, speaks during a press conference ahead of the Shenzhou-24 manned mission at the Jiuquan Satellite Launch Center in Jiuquan, northwestern China, Tuesday, Nov. 24, 2026. (AP Photo/Andy Wong)

चीन अपने लॉन्ग मार्च-10 वाहक रॉकेट का तकनीकी सत्यापन उड़ान परीक्षण करेगा। इसके साथ ही
लानयुए लुनर लैंडर के पहले उड़ान मिशन की तैयारियां भी तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रही हैं।
यह जानकारी मंगलवार को शनचो-24 मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन
मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के प्रवक्ता चांग चिंगपो ने दी।

चांग ने बताया कि इस परियोजना से जुड़े सभी संस्थानों के संयुक्त प्रयासों से चीन के चंद्र अन्वेषण
कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं। इसी साल फरवरी में वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण
केंद्र में लॉन्ग मार्च-10 रॉकेट प्रणाली का कम ऊंचाई पर प्रदर्शन और सत्यापन परीक्षण किया गया
था। इसके साथ ही मंगचोउ मानवयुक्त अंतरिक्ष यान प्रणाली का अधिकतम गतिशील दबाव की
स्थिति में आपातकालीन बचाव उड़ान परीक्षण भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में वनछांग केंद्र में लॉन्ग मार्च-10A रॉकेट और मंगचोउ
अंतरिक्ष यान के साथ प्रक्षेपण स्थल पर संयुक्त अभ्यास किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रक्षेपण की
पूरी प्रक्रिया और दोनों प्रणालियों के बीच तालमेल का व्यापक परीक्षण करना है। इसके बाद लॉन्ग
मार्च-10 रॉकेट का तकनीकी सत्यापन उड़ान परीक्षण किया जाएगा। वहीं, लानयुए लुनर लैंडर का
पहला उड़ान मिशन भी निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ेगा।

गौरतलब है कि चीन ने मानवयुक्त मून लैंडिंग और मानवरहित चंद्र अन्वेषण से जुड़ी योजनाओं को
मिशन, संसाधन और टीम के स्तर पर एकीकृत किया है। इस पूरी पहल को चीन के चंद्र अन्वेषण
कार्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। चीन का लक्ष्य वर्ष 2030 से पहले अपने अंतरिक्ष यात्रियों को
पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतारना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version