मुंबई में चीन-भारत ब्रिक्स संवाद और चीनी फिल्म स्क्रीनिंग गतिविधि का आयोजन

Highlights of the opening ceremony of the 2nd World Humanoid Robot Games

मुंबई में चीन-भारत ब्रिक्स संवाद और चीनी फिल्म स्क्रीनिंग गतिविधि का आयोजन

मुंबई स्थित चीनी महावाणिज्य दूतावास और वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने एक साथ चीन-भारत ब्रिक्स संवाद और चीनी फिल्म स्क्रीनिंग गतिविधि आयोजित की। चीनी कौंसल जनरल छिन च्ये ने इसमें भाग लेकर भाषण दिया और भारतीय अध्यापकों व छात्रों के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया। इस कार्यक्रम पर चीनी फिल्म “Nobody” दिखायी गयी।
कौंसल जनरल छिन च्ये ने अपने भाषण में बल दिया कि ब्रिक्स वैश्विक दक्षिण देशों के बीच सहयोग मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच है और वैश्विक शांति व विकास बढ़ाने की अहम शक्ति है। विभिन्न पक्षों को मिलकर ब्रिक्स का ब्रैंड अधिक रोशन बनाना चाहिए। चीन भारत का इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालने का समर्थन करता है। दोनों देशों के बीच अर्थव्यवस्था, व्यापार, मीडिया, फ्रेंडली सिटी, महिला सशक्तिकरण आदि क्षेत्रों में आवाजाही और अधिक हो रही हैं, जिसने द्विपक्षीय सम्बंध में नयी शक्ति डाली है। विश्वास है कि विभिन्न पक्षों की समान कोशिशों से वर्ष 2026 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन निश्चित ही सफल होगा।
छिन च्ये ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के वैश्विक महत्व, चीन-भारत सांस्कृतिक व शैक्षिक सहयोग आदि मुद्दों पर कई भारतीय मीडिया संस्थानों के साथ बातचीत की।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version