Sunday, August 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन ने क्यूबा को सौंपी सौर ऊर्जा उपकरणों की नई खेप

DigitalDesk by DigitalDesk
August 8, 2026
in मुख्य समाचार
0
परमाणु मुद्दों पर आग से न खेले जापान: चीन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

चीन में पहली छमाही में घरेलू पर्यटक यात्राएं 3.463 अरब पहुंचीं   

चीन में पहली छमाही में घरेलू पर्यटक यात्राएं 3.463 अरब पहुंचीं  

August 8, 2026
बाल पुस्तकों के निर्माण पर IBBY सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय संवाद

बाल पुस्तकों के निर्माण पर IBBY सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय संवाद

August 8, 2026
चीन ने क्यूबा को सौंपी सौर ऊर्जा उपकरणों की नई खेप
क्यूबा को चीनी सहायता के तहत उपलब्ध कराई जा रही घरेलू सौर ऊर्जा प्रणालियों की नई खेप की पहली शिपमेंट का हैंडओवर (सुपुर्दगी) समारोह शुक्रवार को राजधानी हवाना में आयोजित किया गया। इस समारोह में क्यूबा के उपप्रधानमंत्री और विदेश व्यापार एवं विदेशी निवेश मंत्री ऑस्कर पेरेज़ ओलिवा फ्रागा तथा हवाना में चीनी राजदूत हुआ शिन मौजूद रहे।
इस अवसर पर क्यूबा के उपप्रधानमंत्री ने कहा कि देश की राष्ट्रीय विद्युत व्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है और आम नागरिकों को हर दिन अमेरिकी नाकेबंदी के प्रभावों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चीन की यह सहायता क्यूबा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि चीन क्यूबा के ऊर्जा परिवर्तन में अहम भूमिका निभा रहा है और लगातार सहयोग प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि इन सौर ऊर्जा उपकरणों को दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के साथ साथ ऊर्जा संकट से प्रभावित नर्सरी, बैंकों और वृद्धाश्रमों में भी वितरित किया जाएगा।
वहीं, चीनी राजदूत हुआ शिन ने कहा कि यह सहायता उपकरण चीनी जनता की ओर से क्यूबाई लोगों के लिए एक उपहार हैं। यह ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल के तहत ऊर्जा और जनजीवन से जुड़े सहयोग का एक महत्वपूर्ण परिणाम है। उन्होंने कहा कि चीन क्यूबा को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता देता रहेगा और दोनों देशों के बीच साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को और मजबूत करेगा।
गौरतलब है कि चीन ने नवंबर 2025 में भी क्यूबा को 2 किलोवाट क्षमता वाली 5 हज़ार फोटोवोल्टिक प्रणालियों की एक खेप सौंपी थी। इस बार भेजी जा रही 5 हज़ार घरेलू सौर ऊर्जा प्रणालियों में प्रति इकाई क्षमता और बैटरी भंडारण क्षमता को और बढ़ाया गया है। इन उपकरणों को क्यूबा की बिजली ग्रिड व्यवस्था और उष्णकटिबंधीय जलवायु को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Tags: #China hands over #new consignment # solar energy equipment to Cuba
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version