इस साल के पहले 7 महीने में चीन ने 4 ख़रब 38 अरब 33 करोड़ युवान विदेशी पूंजी आकर्षित की

चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 21 अगस्त को जारी आंकड़ों के
अनुसार 2026 की जनवरी से जुलाई तक चीन में 37711 नये
विदेशी पूंजी के उद्यम स्थापित किये गये, जो पिछले साल की
समान अवधि से 4.4 प्रतिशत से अधिक है। विदेशी पूंजी के
वास्तविक प्रयोग की धनराशि 4 ख़रब 38 अरब 33 करोड़ युवान
दर्ज हुई, जो पिछले साल की समान अवधि से 6.2 प्रतिशत कम है।

व्यवसायों की दृष्टि से देखा जाए, तो इस साल के पहले सात महीने
में विनिर्माण उद्योग में 1 ख़रब 9 अरब 43 करोड़ युवान विदेशी
पूंजी का वास्तविक प्रयोग किया गया, सेवा उद्योग में 3 ख़रब 19
अरब 95 करोड़ युवान विदेशी पूंजी का प्रयोग किया गया। हाई टेक
व्यवसाय में 1 ख़रब 82 अरब 31 करोड़ युवान विदेशी पूंजी का
वास्तविक प्रयोग किया गया, जो साल दर साल 41.6 प्रतिशत से
अधिक है।

स्रोतों की दृष्टि से देखा जाए, इस साल के पहले सात महीने में चीन
में सउदी अरब, फ्रांस और दक्षिण कोरिया का निवेश पिछले साल की
समान अवधि से अलग-अलग तौर पर 343.7 प्रतिशत ,36.1
प्रतिशत और 15.8 प्रतिशत बढ़ा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version