नेपाल ने चीनी सुरंग बचाव विशेषज्ञों के काम की सराहना की

नेपाल के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार मंत्री महाबीर पुन ने 18 सितंबर को राजधानी
काठमांडू में कहा कि नेपाल सरकार चीनी सुरंग बचाव विशेषज्ञों के काम की सराहना करती है।
नेपाली मंत्री महाबीर पुन ने उसी दिन नेपाल में चीन के राजदूत चांग माओमिंग और चीनी सुरंग
बचाव विशेषज्ञों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गंभीर भूस्खलन से निपटने में चीनी सरकार
और जनता की ओर से नेपाल को दिए गए समर्थन और निःस्वार्थ सहायता के लिए आभार
व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नेपाल आपदा रोकथाम, राहत और पुनर्निर्माण के क्षेत्रों में चीन के
साथ सहयोग और मजबूत करना चाहता है, ताकि दोनों देशों के लोगों को इसका लगातार लाभ
मिल सके।

वहीं, राजदूत चांग माओमिंग ने कहा कि चीन नेपाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मुश्किलों का
सामना करेगा और गंभीर भूस्खलन से निपटने तथा पुनर्निर्माण में नेपाल को लगातार सहायता
देता रहेगा।

इसके साथ ही, महाबीर पुन और चांग माओमिंग ने चीन की ओर से नेपाल को दी गई सुरंग
बचाव सामग्री के हस्तांतरण प्रमाणपत्र पर भी हस्ताक्षर किए।

नेपाल सरकार के अनुरोध पर, चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने 29 और 30 अगस्त को
9 सुरंग बचाव विशेषज्ञों को आपातकालीन रूप से नेपाल भेजा था। इन विशेषज्ञों ने नेपाल को
सुरंग बचाव कार्य में सहायता प्रदान की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

Exit mobile version