हाल में एक ऐसा विरोधाभास देखने को मिला, जो काफी दिलचस्प है। एक तरफ अमेरिका और
पश्चिमी देशों के कुछ लोगों ने चीन की अर्थव्यवस्था को लेकर एक बार फिर निराशावादी बयानबाजी
शुरू कर दी। वहीं, दूसरी तरफ विदेशी पूंजी तेजी से चीन में आ रही है। चीनी बाजार के बारे में
विदेशी निवेशक दो शब्दों का उल्लेख करते हैं यानीकि अवसर और विश्वास।
यह विरोधाभास स्वाभाविक रूप से एक सवाल खड़ा करता है कि क्या पश्चिमी मीडिया संस्थाओं
और विदेशी निवेशकों की नजर में चीनी अर्थव्यवस्था बिलकुल अलग है?
यह समझना होगा कि चीन को बदनाम करना पश्चिमी मीडिया की पुरानी चाल है। अब विश्व
आर्थिक विकास में गतिज ऊर्जा अपर्याप्त है। इसके चलते चीनी अर्थव्यवस्था भी कई
आंतरिक और बाहरी जोखिमों व चुनौतियों का सामना कर रही है। विकास के दौरान उत्पन्न होने
वाली इन समस्याओं का समाधान चीनी लोग भरसक प्रयास से कर रहे हैं। लेकिन कुछ
पश्चिमी लोग जानबूझकर इन कठिनाइयों को बढ़ा-चढ़ाकर व्यापक संकट के रूप में पेश करते हैं।
उनका उद्देश्य चीन को बलि का बकरा बनाने के साथ ही निहित स्वार्थों की रक्षा करना है।
जबकि चीनी बाजार के प्रति विदेशी निवेशक आश्वस्त हैं। इस साल के पहले दस महीनों में
हाई-टेक उद्योग में इस्तेमाल की गई वास्तविक विदेशी पूंजी 2 खरब 52 अरब 83 करोड़ युआन
तक पहुंची, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 31.3 प्रतिशत अधिक है। कनाडा,
फ्रांस, स्विट्जरलैंड और अमेरिका से चीन में वास्तविक निवेश में अलग अलग तौर पर 105.7
प्रतिशत, 35.1 प्रतिशत, 23.5 प्रतिशत और 9.6 प्रतिशत का इजाफा दर्ज हुआ।
विदेशी पूंजी का भरोसा चीन के विशाल खुले बाज़ार से आता है, चीन में पूर्ण औद्योगिक व
आपूर्ति श्रृंखला की श्रेष्ठता से आता है, चीन में तेजी से विकसित होते नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र
से आता है, चीन के खुलने के द्वार से आता है और चीन में स्थिर अपेक्षा से भी आता है।
15वीं पंचवर्षीय योजना में आने वाले पांच सालों में चीन के विकास की योजना स्पष्ट रूप
से बताई गई। अनिश्चितता से भरी दुनिया में यह निश्चितता ही सबसे बड़ा अवसर है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





