Friday, September 18, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन का लक्ष्य 2030 तक खाद्य उत्पादन क्षमता बढ़ाना

DigitalDesk by DigitalDesk
September 18, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन का लक्ष्य 2030 तक खाद्य उत्पादन क्षमता बढ़ाना

default

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीनी राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण मामलों के मंत्रालय से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार,
मंत्रालय ने हाल ही में ‘राष्ट्रीय फसल उत्पादन विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-
2030)’ जारी की है। योजना में कहा गया है कि वर्ष 2030 तक, चीन की खाद्य उत्पादन क्षमता
करीब 72 करोड़ 50 लाख टन तक पहुंच जाएगी। इसके साथ ही, खाद्य उत्पादन क्षमता में
लगातार और स्थिर बढ़ोतरी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अनाज में आत्मनिर्भरता और खाद्य
सुरक्षा की बुनियादी गारंटी बनी रहे।

योजना के मुताबिक, 2030 तक सोयाबीन, तिलहन, कपास और चीनी फसलों की उत्पादन क्षमता
को और मजबूत किया जाएगा और इनके मामले में उचित आत्मनिर्भरता स्तर बनाए रखा जाएगा।
वहीं, सब्जियों, फलों और चाय की आपूर्ति संतुलित, विविध और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया
जाएगा, ताकि यह उपभोक्ताओं की मांग के साथ बेहतर तालमेल बिठा सके। इसके साथ ही, कृषि
में जल संरक्षण को बढ़ावा देने, उर्वरकों और कीटनाशकों के वैज्ञानिक एवं सटीक इस्तेमाल तथा
हरित उत्पादन के स्तर में लगातार सुधार का लक्ष्य रखा गया है।

Related posts

midnight move Mamata responds to the EC three new names and symbols ready if the grass flower is lost

आधी रात का दांव… ममता ने EC को दिया जवाब, घासफूल छिना तो तीन नए नाम-चिह्न तैयार

September 18, 2026
Villagers faces light up amidst the glow of the grand Deepotsav in Ujjain

उज्जैन में भव्य दीपोत्सव की रोशनी से खिले ग्रामीणों के चेहरे…मोहन सरकार का 50 लाख ग्रामीण परिवारों को बड़ा तोहफा

September 18, 2026

इसी दिशा में, योजना में कृषि के हरित परिवर्तन को प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत कृषि में
पानी की बचत और उसके कुशल इस्तेमाल को बढ़ावा देने, सिंचाई प्रणालियों में सुधार करने,
उर्वरकों के सटीक इस्तेमाल और पर्यावरण के अनुकूल कीटनाशकों के उपयोग को बढ़ावा देने पर
जोर दिया जाएगा।

वर्तमान में चीन के कृषि उत्पादन में प्रौद्योगिकी का योगदान 64 प्रतिशत से अधिक हो चुका है।
ऐसे में कृषि क्षेत्र में नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों का विकास खेती के पारंपरिक तौर-तरीकों
और पूरे कृषि क्षेत्र के स्वरूप में तेजी से बदलाव ला रहा है।

इसके अलावा, योजना में कृषि आपदाओं की रोकथाम, उनके प्रभाव को कम करने और राहत देने
की क्षमता को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है। इसके तहत आपदा निगरानी और पूर्व
चेतावनी प्रणाली को बेहतर बनाने, मौसम संबंधी आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने तथा फसलों
में कीट और रोगों की रोकथाम के जरिए कृषि उत्पादन में होने वाले नुकसान को कम करने के
उपाय किए जाएंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

Tags: #China #FoodProduction #FoodSecurity #Agriculture #ChinaAgriculture #FiveYearPlan #CropProduction #GreenAgriculture #ChinaNews #InternationalNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल
Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version