वैश्विक निहितार्थ का वैश्विक संवाद यूरोप में आयोजित
चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीन चाइना ग्लोबल टेलीविज़न
नेटवर्क (सीजीटीएन) के तत्वावधान में आत्म-क्रांति की शक्ति: चीनी
कम्युनिस्ट पार्टी का सख्ती के साथ समग्र तौर पर प्रबंधन और इसके वैश्विक
निहितार्थ के वैश्विक संवाद का यूरोपीय सत्र हाल में क्रमशः इटली,
बुल्गारिया, हंगरी, जर्मनी, फ्रांस, रूस और सर्बिया आदि देशों में आयोजित
हुआ। सीजीटीएन ने व्यापक तरीकों से सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति
के पांचवें पूर्णाधिवेशन की भावना पर प्रकाश डाला। यूरोप के कई देशों के
राजनीतिक, शैक्षिक और मीडिया जगतों के लोगों ने यूरोपीय दृष्टिकोण से
राष्ट्रीय शासन चलाने में सीपीसी के अनुभव के वैश्विक महत्व की चर्चा की।
इटली की कम्युनिस्ट पार्टी के उप सचिव मैटियो डि कोको ने कहा कि
सीपीसी आत्म-शुद्धि, आत्म-सुधार और आत्म-नवीनीकरण के जरिए
लगातार वैज्ञानिक शासन, लोकतांत्रिक शासन और कानून के अनुसार शासन
का स्तर उन्नत करती है। सीपीसी के नेतृत्व में चीनी विशेषता वाला
समाजवाद न केवल राष्ट्रीय आधुनिकीकरण का प्रभावी मार्ग है, बल्कि
सभ्यता का नया रूप भी है।
बुल्गारिया के राष्ट्रीय आर्थिक संघ के पूर्व अध्यक्ष बोजान दुरानकोव ने
कहा कि सुधार व खुलेपन से लेकर गरीबी उन्मूलन में जीत तक और फिर
सख्ती के साथ पार्टी का समग्र तौर पर प्रबंधन बढ़ाने तक सीपीसी ने चीनी
लोगों के नेतृत्व में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त कीं। इससे जाहिर है कि
सत्तारुढ़ पार्टी होने के नाते इसकी आत्म-क्रांति की क्षमता को देश और
समाज का विकास बढ़ाने की अहम उत्पादक शक्ति माना जा सकता है।
स्पेन की कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष होसे लुइस सेंटेला ने कहा कि
सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति के पांचवें पूर्णाधिवेशन में पार्टी के
आत्म-विकास और आत्म-क्रांति के महत्व पर जोर दिया गया। आत्म-क्रांति
एक बड़े राजनीतिक दल के रूप में सीपीसी की दीर्घकालिक जीवंतता बनाए
रखने की प्रमुख ताकत है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)