सीपीसी की 21वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधियों के चुनाव से जुड़ी जानकारी

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की 20वीं केंद्रीय समिति के पांचवें
पूर्णाधिवेशन में फैसला किया गया कि सीपीसी की 21वीं राष्ट्रीय कांग्रेस
वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में राजधानी पेइचिंग में आयोजित होगा।
हाल में सीपीसी की केंद्रीय समिति ने 21वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए
प्रतिनिधियों के चुनाव के बारे में सूचना जारी की। संगठन विभाग के
अधिकारी ने संबंधित जानकारी का परिचय दिया।

अधिकारी ने कहा कि 21वीं राष्ट्रीय कांग्रेस बुनियाती तौर पर
समाजवादी आधुनिकीकरण की प्राप्ति के अहम युग में और दूसरे शताब्दी
लक्ष्य की ओर बढ़ने की नई यात्रा पर आयोजित होने वाला अत्यंत
महत्वूपर्ण कांग्रेस होगा, जो सीपीसी और देश के लिए बड़ी बात है। सही
प्रतिनिधियों का चयन 21वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के सफल आयोजन के लिए बहुत
महत्वपूर्ण है।

अधिकारी ने कहा कि सही प्रतिनिधियों का चयन 21वीं राष्ट्रीय कांग्रेस
के सफल आयोजन और सम्मेलन के सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने
का अहम आधार है। सही प्रतिनिधियों का चयन दृढ़ता व सख्ती के साथ
सीपीसी का समग्र तौर पर प्रबंधन करने और पार्टी के भीतर राजनीतिक जीवन
को सुदृढ़ व विनियमित करने का सजीव अभ्यास है। सही प्रतिनिधियों का
चयन पूरी पार्टी की ताकत को एकजुट करने और नए युग व नई यात्रा पर पार्टी के
मिशन और कार्य पूरा करने के लिए प्रभावी लामबंदी है।

अधिकारी ने कहा कि 21वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधियों का
व्यापक प्रतिनिधित्व है। प्रतिनिधि अर्थव्यवस्था, विज्ञान व प्रौद्योगिकी,
प्रतिरक्षा, राजनीति व कानून, शिक्षा, प्रचार, संस्कृति, स्वास्थ्य, खेल,
सामाजिक प्रबंधन और नए रोजगार समूहों सहित विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं।
प्रतिनिधियों में सरकारी अधिकारियों, जमीनी स्तर पर पार्टी सदस्यों, महिला
पार्टी सदस्यों और अल्पसंख्यक जाति के पार्टी सदस्यों के अनुपात के लिए
स्पष्ट आवश्यकता निर्धारित की गई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रतिनिधियों के चयन में पांच मुख्य चरण
हैं, यानीकि सिफारिश और नामांकन, संगठनात्मक मूल्यांकन, उम्मीदवारों
की प्रारंभिक सूची की पुष्टि, संभावित उम्मीदवारों की पुष्टि और सम्मेलन
में चुनाव। 21वीं राष्ट्रीय कांग्रेस से पहले समीक्षा समिति प्रतिनिधियों की
योग्यता की समीक्षा करेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version