Monday, October 26, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना से पहले CPC के पांचवें पूर्ण सत्र पर दुनिया की नजर, अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने की सराहना

DigitalDesk by DigitalDesk
October 26, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना से पहले CPC के पांचवें पूर्ण सत्र पर दुनिया की नजर, अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने की सराहना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की 20वीं केंद्रीय समिति के पांचवां पूर्ण सत्र 26 अक्तूबर की सुबह
चीन की राजधानी पेइचिंग में शुरू हुआ, जिस पर अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों का उच्च ध्यान केंद्रित हुआ।
उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासन को मजबूत करने और शासन क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए
चीन के निरंतर प्रयास उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने चीन के
भविष्य के विकास में विश्वास व्यक्त किया और माना कि चीन की स्थिर प्रगति परिवर्तनशील विश्व
में अधिक निश्चितता लाएगी।

थाईलैंड के पूर्व उप प्रधानमंत्री फिनिज जारुसोम्बत ने कहा कि सीपीसी के नेतृत्व में चीनी जनता ने
अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। विश्व की बदलती परिस्थितियों के अनुरूप, सीपीसी भी लगातार खुद
को बेहतर बना रही है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा पार्टी अनुशासन को व्यापक रूप से मजबूत
करने पर जोर देने का उद्देश्य पार्टी के विकास को और बढ़ावा देना, उसे और अधिक मजबूत और
शक्तिशाली बनाना है, ताकि देश और जनता को सफलता की ओर ले जाने में यह निरंतर नेतृत्व
प्रदान कर सके। चीन के विकास से अन्य देशों और जनता को भी लाभ हुआ है, और कई देश और
राजनीतिक दल सीपीसी पर ध्यान दे रहे हैं, ताकि उसके अनुभवों से सीख सकें।

Related posts

शीत्सांग के बाछेन में भूकंप प्रभावित लोग पूर्वनिर्मित आवासों में पहुंचे, बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल

शीत्सांग के बाछेन में भूकंप प्रभावित लोग पूर्वनिर्मित आवासों में पहुंचे, बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल

October 26, 2026
UP Election 2027 यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोटों पर सियासी घमासान, अखिलेश और ओवैसी की जुबानी जंग से बदलेगा समीकरण?

UP Election 2027 यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोटों पर सियासी घमासान, अखिलेश और ओवैसी की जुबानी जंग से बदलेगा समीकरण?

October 26, 2026

वहीं, कोलंबियाई कम्युनिस्ट पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग के सचिव रोड्रिगो आंद्रेस अल्वारेज़
का कहना है कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा पार्टी अनुशासन को व्यापक रूप से मजबूत करने का
आह्वान अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो आत्मचिंतन और आत्म-नवीकरण की प्रबल क्षमता को दर्शाता है।
उनके विचार में यह अन्य राजनीतिक दलों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करता है। पार्टी अनुशासन
को व्यापक रूप से मजबूत करके, पार्टी जनता से शक्ति प्राप्त कर सकती है और पार्टी तथा देश के
लिए उनकी आवश्यकताओं का उत्तर दे सकती है, जिससे राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों
में चीन के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

उधर, पोलैंड के पूर्व उप प्रधानमंत्री और अर्थव्यवस्था मंत्री यानुश पिएहोचिंस्की ने कहा कि राष्ट्रीय
विकास और शासन में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा, हम
सीपीसी और उसके नेतृत्व द्वारा प्रस्तुत विकास अवधारणाओं और नीतिगत प्रस्तावों में गहरी रुचि
रखते हैं। हम यह समझने के लिए उत्सुक हैं कि चीन के राष्ट्रीय नेता किस प्रकार राष्ट्रीय विकास को
गति दे रहे हैं, शासन क्षमताओं में सुधार कर रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में देश की प्रतिस्पर्धात्मकता को लगातार बढ़ा रहे हैं।
वहीं, इंडोनेशियाई संसद के पूर्व अध्यक्ष मार्ज़ुकी अली का कहना है कि सीपीसी जन-केंद्रित विकास
दर्शन पर बल देती है, जिसके लिए उसे जमीनी स्तर पर समुदायों में उतरकर लोगों की वास्तविक
जरूरतों को समझना और व्यावहारिक एवं प्रभावी ढंग से उनकी सेवा करना आवश्यक है। उन्होंने
कहा कि वह सीपीसी की निरंतर आत्म-क्रांति से भी अत्यंत प्रभावित हैं। उनके विचार में पार्टी द्वारा
अपनी क्षमताओं में निरंतर सुधार का उद्देश्य देश के आधुनिकीकरण का बेहतर नेतृत्व करना है,
और उनका मानना ​​है कि इन बहुमूल्य अनुभवों से सीखना और उनका अनुकरण करना सार्थक है।
उधर, पाकिस्तान की राष्ट्रीय युवा परिषद के अध्यक्ष हनान अली अब्बासी ने कहा कि चीन अपनी
"15वीं पंचवर्षीय योजना" के पहले वर्ष में प्रवेश कर रहा है, और उनका मानना ​​है कि सीपीसी के
नेतृत्व में नीति कार्यान्वयन की निरंतरता और व्यवस्थित दृष्टिकोण इसकी सफलता के महत्वपूर्ण
कारक हैं, और सभी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए सीखने योग्य हैं। उन्होने कहा कि विश्व में गहन
परिवर्तन हो रहे हैं, और चीन अपनी मजबूत संगठनात्मक प्रणाली के बल पर विकास में अपनी दृढ़ता
बनाए हुए है। उन्हें चीन के विकास की संभावनाओं से अपार आशाएं हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

Tags: #China #CPC #XiJinping #GlobalGovernance #ChinaDevelopment
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version