Thursday, October 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

चीन ने कराया सर्वे : जापान के सैन्य विस्तार पर वैश्विक चिंता बढ़ी

DigitalDesk by DigitalDesk
August 7, 2026
in स्पेशल
0
China Conducts Survey Global Concern Grows Over Japan Military Expansion
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

साने ताकाइची के सत्ता में आने के बाद जारी जापान के पहले रक्षा श्वेत पत्र को अंतर्राष्ट्रीय स्तर
पर व्यापक आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जापानी दक्षिणपंथियों की ओर से पेश
किए गए तथाकथित "युद्ध समृद्धि सिद्धांत" ने भी नई बहस छेड़ दी है। इसी बीच, चाइना
मीडिया ग्रुप (CMG) के एक वैश्विकसर्वेक्षण में 83.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि जापान की नई सैन्यवादी ताकतें सैन्य विस्तार
की रफ्तार तेज कर रही हैं और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इस पर गंभीरता से नजर रखनी चाहिए।
सर्वेक्षण के मुताबिक, नए रक्षा श्वेत पत्र में रक्षा उद्योग को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा और आर्थिक
विकास का आधार बताते हुए "युद्ध समृद्धि सिद्धांत" को आगे बढ़ाया गया है। हालांकि, 72
प्रतिशत उत्तरदाताओं ने इस दावे को पूरी तरह बेतुका और अस्वीकार्य बताया। वहीं, 80.9 प्रतिशत
लोगों का कहना है कि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उनका मानना है कि जापान सरकार ने
करों में बढ़ोतरी और खर्च में बदलाव के जरिए रक्षा बजट को सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 2
प्रतिशत तक पहुंचा दिया है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। उनका यह भी
कहना है कि लगातार बढ़ता रक्षा खर्च आम नागरिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रहा है।
इसके साथ ही, ताकाइची के सत्ता में आने के बाद जापान ने सैन्य क्षमता बढ़ाने की दिशा में तेजी
दिखाई है। नए रक्षा श्वेत पत्र में भी रक्षा खर्च बढ़ाने पर जोर दिया गया है। सर्वेक्षण में शामिल
65.5 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि भारी वित्तीय दबाव और बढ़ते सार्वजनिक ऋण के बीच
जनता की आजीविका को रक्षा खर्च से जोड़कर सैन्य विस्तार को आगे बढ़ाना लंबे समय तक
टिकाऊ नहीं है।

जापान के श्वेत पत्र पर जताई आपत्ति
नए रक्षा श्वेत पत्र के कवर पर एनीमे शैली का इस्तेमाल किया गया है, जिसे कई
लोग सैन्य विस्तार की छवि को नरम दिखाने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं। इससे पहले जापान
का रक्षा मंत्रालय प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों तक भी रक्षा श्वेत पत्र पहुंचा चुका है। सर्वेक्षण में
79.1 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि जापान सरकार सैन्य सोच को धीरे धीरे आम नागरिकों के
दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की दिशा में बढ़ रही है। उनका मानना है कि समाज के बढ़ते
सैन्यीकरण की यह प्रवृत्ति अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए चिंता का विषय है।
इसके अलावा, नए रक्षा श्वेत पत्र में पहले की तरह पड़ोसी देशों से जुड़े सुरक्षा खतरों पर भी जोर
दिया गया है। सर्वेक्षण में 87.5 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि सुरक्षा चिंताओं और बाहरी खतरों
को बढ़ा चढ़ाकर पेश करना जापान में सैन्य विस्तार को सही ठहराने का एक स्थापित तरीका बन
गया है। वहीं, 87 प्रतिशत लोगों ने आशंका जताई कि पड़ोसी देशों से जुड़े खतरों को लगातार

Related posts

decline of Pakistan cricket once feared by the world now struggling to find its own identity

पाकिस्तान क्रिकेट का पतन, कभी दुनिया डरती थी अब खुद पहचान की तलाश!..भारत आगे निकला, पाकिस्तान बदलावों के भंवर में क्यों फंसा?

October 22, 2026
Musk vs Ambani

मस्क बनाम अंबानी: सैटेलाइट इंटरनेट पर आर-पार स्टारलिंक का स्वागत, लेकिन भारतीय नियमों से समझौता नहीं!

October 22, 2026

उभारने और अमेरिका जापान सैन्य सहयोग को मजबूत करने से एशिया प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा
स्थिति और जटिल हो सकती है। सर्वेक्षण में जापान सरकार से अपनी नीति पर पुनर्विचार करने
और ठोस कदमों के जरिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का विश्वास जीतने की अपील भी की गई।
बता दें कि यह सर्वेक्षण CGTN के अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी और रूसी भाषा के प्लेटफॉर्म पर
जारी किया गया। 24 घंटे के भीतर 2,343 नेटिज़न्स ने इसमें हिस्सा लिया और अपने विचार
साझा किए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: China Conducts Survey Global Concern Grows Over Japan Military Expansion
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version