नौवां चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (CIIE) 5 से 10 नवंबर तक शांगहाई में आयोजित होगा।
आयोजन समिति के अनुसार, इस साल सीआईआईई का कुल पैमाना और भाग लेने वाली कंपनियों
की संख्या फिर से नये रिकॉर्ड बनेंगे। पिछले नौ वर्षों से, सीआईआईई का आकर्षण बढ़ता जा रहा है,
जिसने व्यापक अंतरराष्ट्रीय नजर खींची है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल 162 देश, क्षेत्र और अंतर्राष्ट्रीय संगठन इस में भाग
लेंगे, 4,142 विदेशी कंपनियां प्रदर्शनी में शामिल होंगी। कुल प्रदर्शनी क्षेत्र पहली बार 440,000 वर्ग
मीटर से अधिक होगा, जिसमें कॉर्पोरेट पवेलियन का क्षेत्रफल 370,000 वर्ग मीटर तक पहुंच
जाएगा। प्रदर्शकों में विश्व की शीर्ष 500 कंपनियों और उद्योग के अग्रणी उद्यमों में से 300 से
अधिक है, और पहली बार भाग लेने वाली कंपनियों की संख्या 2,000 को पार कर गई है।
सीआईआईई की लोकप्रियता सबसे पहले चीन के विशाल बाजार आकार और अनलॉक हो रही
अपार संभावनाओं से आती है। चीन लगातार 17 वर्षों से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा आयात बाजार
बना हुआ है। 2025 में वस्तु आयात का कुल मूल्य 18.48 ट्रिलियन युआन तक पहुंचा। 2026 के
पहले नौ महीनों में आयात 16.74 ट्रिलियन युआन रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि से 22.3
प्रतिशत अधिक थी और निर्यात की वृद्धि दर से लगभग 6 प्रतिशत से ज्यादा थी। जाहिर है
कि चीन विश्व कारखाना होने के साथ-साथ विश्व बाजार की ओर तेजी से बदल रहा है।
इसके अलावा, चीन के पास विश्व का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला मध्यम आय वर्ग है,
और उपभोक्ता मांग होना न होना से अच्छा होना की ओर परिवर्तित हो रही है, जो चीन के
बाजार आकार के निरंतर और स्थिर विस्तार को आगे बढ़ाएगी। व्यापक अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के
लिए चीनी बाजार का मौका साझा करना एक वैकल्पिक विकल्प नहीं है, बल्कि एक अनिवार्य
विकल्प है।
प्रदर्शनी में भाग लेने वाले विभिन्न देशों और कंपनियों के लिए, सीआईआईई चीनी बाजार में प्रवेश
करने और उसका विस्तार करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। दुनिया का पहला आयात-केंद्रित राष्ट्रीय
स्तरीय एक्सपो होने के नाते, सीआईआईई का उच्च स्तर, उच्च विशेषज्ञता और उच्च एक्सपोज़र
होता है, जहां पूरे चीन के खरीदार, चैनल डिस्ट्रीब्यूटर और उपभोक्ता एकत्र होते हैं। प्रदर्शनी में
भाग लेने वाली विदेशी कंपनियां यहां अपने उत्पादों का बेहतर प्रचार कर सकती हैं और बेहद
आसानी से सहयोग का अवसर ढूंढ सकती हैं, जिसकी कार्यकुशलता कहीं अधिक है। सीआईआईई
की आधिकारिक वेबसाइट पर सिंगापुर के स्किनकेयर ब्रांड ब्ले द फोंटी का उदाहरण दिया गया है।
इस कंपनी ने 2018 में पहले सत्र में भाग लिया, तब चीन में उसकी ज्यादा पहचान नहीं थी।
लेकिन एक्सपो के माध्यम से उसने ऑफलाइन डिस्ट्रीब्यूटर्स से जुड़कर चीन में चैनल लेआउट का
पहला कदम उठाया; इसके बाद वह नौ सत्रों से कभी नहीं चूका, बूथ 9 वर्ग मीटर से बढ़कर 150 वर्ग
मीटर हो गया। स्थानीय टीम 5 से कम व्यक्तियों से बढ़कर लगभग 100 व्यक्तियों तक पहुंच गई,
और वार्षिक कारोबार 2018 की तुलना में 50 गुना से अधिक हो चुका है।
उल्लेखनीय बात है कि सीआईआईई सबसे कम विकसित देशों को ठोस रियायतें देता है, जिनमें
मुफ्त प्रदर्शनी स्थान, शून्य-टैरिफ उपचार और सीमा शुल्क सुविधा शामिल हैं और यह प्रयास हर
साल तेज हो रहा है। इन उपायों से अधिक देशों की कंपनियां भाग ले सकती हैं और चीन के बड़े
बाजार के लाभों को साझा कर सकती हैं। इस साल सीआईआईई ने एशियाई और अफ्रीकी उत्पाद
प्रदर्शनी क्षेत्र का उन्नयन किया है, जिससे चीन के साथ राजनयिक संबंध संपन्न अफ्रीकी देशों
को चीन की शून्य-टैरिफ नीति का लाभ उठाने में मदद मिलती है। इस तरह कॉफी, तिल, उच्च-
गुणवत्ता वाले कृषि और पशुपालन उत्पादों सहित बड़ी संख्या में देश विशेष वस्तुएं समुद्र और पहाड़ों
को पार कर चीनी घरों तक पहुंच सकेंगे।
विश्लेषकों के विचार में वर्तमान विश्व परिवर्तन और मुठभेड़ भरा है ,विभिन्न तरह के संघर्ष
निरतंर पैदा होते हैं, एकतरफावाद और संरक्षणवाद भी फैल रहा है। इस पृष्ठभूमि में चीन की
राजनीतिक स्थिरता दीर्घकाल तक बनी रही है, मजबूत आर्थिक लचीलापन दिखाई दे रहा है,
सामाजिक अमनचैन नजर आता है। चीन उच्च गुणवत्ता विकास के रास्ते पर चल रहा है और
उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार हो रहा है। चीन की स्थिरता और निश्चिता सीआईआईई की
सफलता का मूल स्तंभ है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)