चीनी खिलाड़ियों ने चाइना बैडमिंटन मास्टर्स में मिश्रित वर्ग का खिताब जीता
चाइना बैडमिंटन मास्टर्स टूर्नामेंट 6 सितंबर को दक्षिण चीन के शनचेन
शहर में समाप्त हुआ। चीनी खिलाड़ी फंग येनच्ये और हुआंग तुंगफिंग ने
फाइनल में मलेशिया की जोड़ी को हराकर खिताब जीता। यह इस सीजन
में उनका चौथा खिताब है।
पुरुष एकल के फाइनल का मुकाबला दो चीनी हांगकांग के खिलाड़ियों के
बीच चला। अंत में वु इंगलुन ने 21-9, 21-16 से अपने साथी ली
च्वोयाओ को पराजित कर खिताब जीता। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750
इवेंट में यह वु इंगलुन की पहली भागीदारी है। वे इस टूर्नामेंट में सब से
बड़े ब्रेक हॉर्स बन गये।
महिला एकल फाइनल में दक्षिण कोरिया की मशूहर खिलाड़ी आन सेयोंग
ने जापानी खिलाड़ी टोमोको मियाजाकी को 21-17, 21-6 से हराकर स्वर्ण
पदक जीता।
पुरुष डबल के फाइनल में भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रानकिरेडी और
चिराग शेट्टी ने बड़े संघर्ष कर 11-21,21-13,21-17 से चीनी जोड़ी को
पराजित कर खिताब जीता ,जबकि महिला डबल के फाइनल में जापानी
जोड़ी सुमीर नाकाडे और मियु टाकाहाशी ने चीनी जोड़ी को पराजित कर
स्वर्ण पदक जीता।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)





