Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

आतंकवाद पर चीन और PAK कन्नी काट रहे थे…राजनाथ सिंह ने किया SCO जॉइंट स्टेटमेंट पर साइन करने से इनकार

DigitalDesk by DigitalDesk
June 26, 2025
in Uncategorized
0
China and Pakistan were avoiding it Rajnath Singh refused to sign the SCO joint
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

SCO बैठक में भारत का कड़ा रुख…. आतंकवाद पर नहीं होगा कोई समझौता

शंघाई सहयोग संगठन SCO की रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत की ओर से एक बार फिर स्पष्ट कर दिया गया है कि वह आतंकवाद पर किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पूरी दमदारी के साथ इस बहुपक्षीय मंच पर पाकिस्तान और चीन के दोहरे रवैये को चुनौती दी। उन्होंने संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया, क्योंकि उसमें आतंकवाद की स्पष्ट निंदा नहीं की गई थी।

जॉइंट स्टेटमेंट से इनकार

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

SCO के सभी सदस्य Joint Communiqué) जारी करने वाले थे
चीन और पाकिस्तान “आतंकवाद” शब्द को कमजोर कर या नजरअंदाज कर रहे थे
भारत ने संयुक्त दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया क्योंकि इसमें आतंकवाद की स्पष्ट निंदा नहीं थी।

पाकिस्तान पर सख्त संदेश

राजनाथ सिंह ने SCO मंच से कहा “जो देश आतंकवाद को पोषित करते हैं, उन्हें इसके भयानक परिणाम भुगतने होंगे। शांति और समृद्धि, आतंकवादियों और WMDs (mass destruction weapons) के प्रसार के साथ सह-अस्तित्व में नहीं रह सकती।  चीन की राजधानी बीजिंग में एससीओ समिट के दौरान राजनाथ सिंह आतंकवाद के खिलाफ पूरजोर आवाज उठाई और कहा पहलगाम आतंकी हमले का पैटर्न भारत में हुए लश्कर-ए-तैयबा के पिछले आतंकवादी हमलों के समान है, यह हमला भी पिछले हमलों से मेल खाता है। भारत ने आतंकवाद से बचाव और सीमा पार से होने रहे आतंकवादी हमलों को रोकने के अपने अधिकार का इस्तेमाल कर 7 मई 2025 को भारतीय सीमा के पार बने आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से तबाह करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था, जो सफल रहा।

बैठक में राजनाथ सिंह ने हाल ही में भारत में हुए पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इसका पैटर्न लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों से मेल खाता है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि भारत ने 7 मई 2025 को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सीमा पार आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। यह एक स्पष्ट संदेश था कि भारत अब आतंकवाद को केवल सहन नहीं करेगा, बल्कि उस पर निर्णायक कार्रवाई करेगा।

‘ख्वाजा’  को पास नहीं फटकने दिया

इस बैठक में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी मौजूद थे, लेकिन राजनाथ सिंह ने न तो उनसे कोई बातचीत की और न ही कूटनीतिक औपचारिकता निभाई। यह भारत की नई रणनीतिक शैली को दर्शाता है। जिसमें आतंकवाद को प्रश्रय देने वाले देशों के साथ सामान्य व्यवहार भी अस्वीकार्य है। भारत का सबसे बड़ा कूटनीतिक कदम यह था कि उसने SCO के संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया, क्योंकि पाकिस्तान और चीन आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर या तो चुप थे या उसका महत्व कम कर रहे थे। इसका सीधा परिणाम यह हुआ कि SCO बैठक के बाद कोई साझा घोषणा पत्र जारी नहीं हो सका, जो आमतौर पर हर बैठक के बाद होता है।

पाकिस्तान को लगाई लताड़

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कुछ देश आतंकवाद को ‘पॉलिसी टूल’ की तरह इस्तेमाल करते हैं और आतंकी संगठनों को पनाह देते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे देशों को इसकी कीमत चुकानी होगी और SCO जैसे मंचों को ऐसे दोहरे मानकों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करना चाहिए। यह घटनाक्रम भारत की कूटनीतिक दृढ़ता और वैश्विक मंचों पर उसके उभरते आत्मविश्वास को दर्शाता है। चीन और पाकिस्तान के दबाव के बावजूद भारत ने जो रुख अपनाया, वह न केवल आतंकवाद के खिलाफ उसकी ‘ज़ीरो टॉलरेंस नीति’ को दोहराता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि भारत अब बहुपक्षीय मंचों पर भी नीतिगत नेतृत्व करने की स्थिति में है।

इस प्रकार, SCO बैठक भारत के लिए केवल एक कूटनीतिक यात्रा नहीं रही, बल्कि एक रणनीतिक संदेश बन गई—कि आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं होगा, चाहे वह मंच कोई भी हो और सामने खड़ा देश कोई भी।…(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 272
Tags: #avoiding #Rajnath Singh#China and Pakistan#mass destruction weapons)#refused to sign the SCO joint#SCO
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version