चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना से बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बड़ी उम्मीदें, सीईओ ने बताया निवेश और कारोबार का नया अवसर

18 नवंबर को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 2026 एपेक सीईओ शिखर सम्मेलन में मुख्य
भाषण दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि 15वीं पंचवर्षीय योजना एशिया-प्रशांत क्षेत्र और यहां
तक ​​कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक विकास के अवसरों की एक सूची प्रदान करती है, जो वैश्विक
व्यापार समुदाय के लिए चीन की ओर से सहयोग का निमंत्रण है। भाषण सुनने के बाद
बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सीईओ आम तौर पर ;प्रेरित ; और आत्मविश्वास से भरे महसूस
करते थे।

थाईलैंड की टी.सी. फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड के सीईओ श्यू शिनश्योंग ने कहा
कि चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में उपभोग को जोरदार तरीके से बढ़ावा देने का प्रस्ताव है,
जो सभी उद्यमों के लिए लाभकारी है। हम मिलकर चीनी बाजार में अधिक उच्च गुणवत्ता वाले
उत्पाद ला सकते हैं और साथ ही, चीन की नवोन्मेषी उपलब्धियों को अन्य एशिया-प्रशांत देशों
तक पहुंचा सकते हैं।

जर्मनी की एवोनिक इंडस्ट्रीज एजी के कार्यकारी निदेशक और उपाध्यक्ष लेई थ्येशी ने कहा
कि चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजनाएँ हमेशा से ही बहुत ध्यान आकर्षित करती रही है। यह
केवल कागज़ पर लिखी योजना नहीं है। चीन की सबसे प्रशंसनीय बात योजना को लागू करने
की उसकी क्षमता है। आधुनिक औद्योगिक प्रणाली का निर्माण और डिजिटल परिवर्तन हमारे
लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं।

सहयोग के निमंत्रण भेजे जा चुके हैं। बहुराष्ट्रीय निगम इस अवसरों की सूची से विशाल खुला
बाज़ार, व्यापक विकास संभावनाएं और पारस्परिक लाभ के लिए सहयोगात्मक वातावरण
मिल सकते हैं।

बोइंग चीन के अध्यक्ष लू यिमिंग ने कहा कि अगले 20 वर्षों में, चीन दुनिया का सबसे बड़ा
एकल नागरिक उड्डयन बाज़ार बन जाएगा, जिसकी अनुमानित आवश्यकता 9240 विमानों
की होगी, जो लगभग 450 नए विमानों प्रति वर्ष के बराबर है। चीन के बाज़ार का विकास और
इससे मिलने वाली कनेक्टिविटी विमानन उद्योग और पूरे एपेक क्षेत्र के लिए एक विशाल
अवसर प्रस्तुत करती है।

वीज़ा ग्रेटर चीन के अध्यक्ष चांग वनयी ने कहा कि दस साल पहले, हम क्यूआर कोड और
मोबाइल भुगतान की बात कर रहे थे। आज, हम इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि एआई
उपभोक्ताओं को खरीदारी और भुगतान में कैसे मदद कर सकता है। यही बात चीनी बाज़ार को
इतना खास बनाती है—नई तकनीकें तेज़ी से वास्तविक जीवन में प्रवेश कर सकती हैं। इसलिए,
चीन हमें न केवल विकास के अवसर प्रदान करता है, बल्कि भविष्य को मिलकर परिभाषित
करने का अवसर भी देता है।

कनाडाई सीमा पार ई-कॉमर्स कंपनी WPIC के सह-संस्थापक और सीईओ जैकब कुक ने कहा
कि हम टैरिफ़ कम करने और बाजार पहुंच बढ़ाने की उम्मीद रखते आए हैं। कनाडा के पास कई

ऐसे उत्पाद हैं जो चीनी बाजार में प्रवेश करने के लिए बहुत उपयुक्त हैं, विशेष रूप से स्वास्थ्य
क्षेत्र, पोषण पूरक और कृषि उत्पाद। हमें विश्वास है कि भविष्य में हमें अधिक बाजार पहुंच
प्राप्त होगी और द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापारिक सम्बंध मजबूत होंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version