Friday, September 18, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

स्टिंग का लगा जोर का झटका, विवादों में आए बीबीसीआई के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा का इस्तीफा

भारतीय खिलाड़ियों पर पहले भी लगे धब्बे

DigitalDesk by DigitalDesk
February 17, 2023
in मनोरंजन, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
स्टिंग का लगा जोर का झटका, विवादों में आए बीबीसीआई के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा का इस्तीफा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Chetan Sharma Resigns: बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा को एक स्टिंग का झटका जोर से लगा है। उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह हाल ही में एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन की वजह से विवादों में घिरे थे। चेतन ने स्टिंग में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों का जिक्र किया था और कई विवादित बातें भी कही थीं।

  • शुक्रवार यानी 17 फरवरी को चेतन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह को इस्तीफा सौंपा, इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है
  • चेतन शर्मा का हाल ही में एक न्यूज चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन किया था
  • चेतन ने टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों का नाम लिया था, उन्होंने हार्दिक पांड्या को लेकर कहा था कि वे कप्तानी के लिए कई बार उनके घर मिलने आ चुके हैं
  • बुमराह और कुछ अन्य खिलाड़ियों के बारे में चेतन ने कहा था कि वे दवा लेकर खेलते हैं, फिट नहीं पर जबरदस्ती खेलते हैं

पहले भी विवादों में रहे हैं चेतन

पूर्व खिलाड़ी चेतन शर्मा का बतौर चीफ सेलेक्टर यह दूसरा कार्यकाल था। इससे पहले वे टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से पद से हटाए गए थे। चेतन ने स्टिंग ऑपरेशन में खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर कई बड़े राज खोले थे। चेतन शर्मा को दिसंबर 2020 में पहली बार चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वह पहले भी कई बार विवादों में आ चुके हैं। चेतन शर्मा ने यह भी कहा कि कुछ स्टार खिलाड़ियों को पूरी तरह से फिट नहीं होने पर भी NCA, यानी नेशनल क्रिकेट अकादमी से हरी झंडी दे दी जाती है और फिर चयनकर्ताओं को सलेक्शन पर फाइनल कॉल लेने के लिए कहा जाता है।

Related posts

नंदीग्राम में ममता बनर्जी के सामने लगातार बदलते समीकरण, प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस को समर्थन

नंदीग्राम में ममता बनर्जी के सामने लगातार बदलते समीकरण, प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस को समर्थन

September 18, 2026
चीन के डाक उद्योग में पार्सल मात्रा 4 फीसदी बढ़ी

चीन के डाक उद्योग में पार्सल मात्रा 4 फीसदी बढ़ी

September 18, 2026

पहले भी भारतीय क्रिकेट में आई है आंधी

भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहले भी कई बार हंगामा हो चुका है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह सपना गिल नामक लड़की से हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले पृथ्वी प्रतिबंधित दवा का सेवन करने के जुर्म में टीम से निकाले भी जा चुके हैं।

अभी अधिक दिन नहीं हुए, जब ऋषभ पंत का भयानक एक्सीडेंट हुआ और वह मौत के मुंह में जाने से बचे। वह सुबह-सुबह बिल्कुल अकेले गाड़ी चलाकर दिल्ली से देहरादून जा रहे थे। उस वक्त यह भी अफवाह उड़ी कि दुर्घटना नशे की वजह से हुई थी।

फिक्सिंग का तूफान

मनोज प्रभाकर 90 के दशक में भारतीय क्रिकेट टीम के एक स्टार खिलाड़ी थे। वह एक स्टिंग ऑपरेशन का हिस्सा बने थे, जिसके जरिये ऐसे क्रिकेटर्स का खुलासा करना था जो कि मैच फिक्सिंग में शामिल होते थे। इस स्टिंग ऑपरेशन में कई खिलाड़ियों का नाम आया था, हालांकि बाद में खुद मनोज प्रभाकर पर ही मैच फिक्सिंग के आरोप लग गये। बीसीसीआई ने उनको दोषी पाया और उन पर बैन लगा दिया। उन्होंने कपिलदेव को ही फिक्सिंग का दोषी बताया था।

साल 2011 में जब वो दिल्ली क्रिकेट टीम के कोच थे तो उन्होंने सरेआम कई चयनकर्ताओं और खिलाड़ियों की आलोचना की थी जिसके चलते उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। मनोज प्रभाकर पर बाद में मैच फिक्सिंग के आरोप लगे और उन पर  पांच साल का बैन लगा। 1994 के जिस मैच को आधार बनाकर कार्रवाई हुई, उसमें अजहरुद्दीन कप्तान थे और नयन मोंगिया थे साथी खिलाड़ी। मोंगिया को भी एक समय के बाद कभी टीम में नहीं लिया गया।

कप्तान अजहरुद्दीन पर आजीवन बैन लगा क्योंकि सीबीआई की रिपोर्ट ने उन्हें मैच फिक्सर साबित किया.। हालांकि, आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने आरोप साबित न होने की बात करते हुए बैन हटा दिया। आरोपियों में अजय शर्मा और अजय जडेजा भी शामिल थे। अजय शर्मा पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया। जडेजा पांच साल के लिए बैन किए गए।

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version