गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन…न्याय और संवेदनशीलता का संदेश…!

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन…न्याय और संवेदनशीलता का संदेश…!

उत्तरप्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath ने लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

गोरखनाथ मंदिर में पूजा के बाद जनता दर्शन
सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्या
अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
कहा—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
लगभग 200 लोगों की समस्याएं स्वयं सुनीं
प्रत्येक प्रार्थना पत्र को संबंधित अधिकारी को सौंपा
अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष समाधान के निर्देश
अवैध कब्जा और कमजोर वर्गों पर अन्याय को लेकर सख्ती के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी स्वयं जनता के बीच पहुंचे और एक-एक व्यक्ति की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जनसमस्या का त्वरित, पारदर्शी और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हर पीड़ित को मिलेगा न्याय
इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया कि हर पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलेगा और उनके द्वारा सौंपे गए प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी नागरिक न्याय से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कमजोर वर्गों, गरीबों और पीड़ितों के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए और उनकी मदद में कोई कोताही न बरती जाए। यह दौरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसुनवाई की संवेदनशील नीति और प्रशासनिक गंभीरता को दर्शाता है।

 

 

Exit mobile version