Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं… अधिकारियों को शीघ्र समाधान के ये निर्देश…

DigitalDesk by DigitalDesk
July 21, 2025
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं… अधिकारियों को शीघ्र समाधान के ये निर्देश…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार 21 जुलाई को राजधानी लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सीएम ने वहां पहुंचने वाले सभी लोगों से एक एक कर मुलाकात की और उनकी समस्याएं गंभीरता के साथ सुना। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचने वाले लोगों ने मुख्यमंत्री योगी के सामने खुलकर अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याएं रखीं। जिन्हें लेकर सीएम ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026
  • सीएम योगी ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना
  • अधिकारियों को जनसमस्या के निस्तारण को कहा
  • जन-समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए ल
  • मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनता दर्शन में लोग पहुंचे

मुख्यमंत्री ने जनता की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन जनसमस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का स्थायी समाधान तय समयसीमा में किया जाए और समस्या निस्तारण के बाद संबंधित नागरिक से फीडबैक लेना भी अनिवार्य हो। उन्होंने कहा कि, “प्रदेश का हर नागरिक हमारी जिम्मेदारी है, उसकी सेवा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पीड़ित न्याय से वंचित न रहे। हर शिकायत की निष्पक्ष जांच होना चाहिए। साथ ही यह भी कह कि जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ तुरंत उपलब्ध कराया जाए और प्रशासनिक कार्यवाही में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।

बता दें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन कार्यक्रमों को पूरे प्रदेश में जनसुनवाई और त्वरित समाधान की मजबूत कड़ी के रुप में माना जाता है। मुख्यमंत्री का यह जनसंपर्क कार्यक्रम एक तरह से लोकतंत्र की जमीनी शक्ति को दर्शाता है, जहां आम नागरिक बिना किसी माध्यम के राज्य के शीर्ष नेतृत्व से अपनी बात कह सकता है। जहां आम नागरिक बगैर किसी बिचौलिए के सीधे मुख्यमंत्री से मिलकर उनसे संवाद कर सकते हैं।

बिना रजिस्ट्रेशन पहुंचे नागरिक, समस्याओं की खुलकर चर्चा

जनता दर्शन में भाग लेने के लिए कोई पंजीकरण अनिवार्य नहीं है। कोई भी नागरिक सीधे मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंच सकता है और अपनी बात कह सकता है। हालांकि, उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल jansunwai.up.nic.in पर पहले से शिकायत दर्ज कर देने से कार्यवाही में तेजी आती है और जानकारी पहले से रिकॉर्ड में होने के कारण तत्काल निर्णय संभव हो पाता है। कार्यक्रम में आए अधिकांश नागरिकों ने जमीन विवाद, पुलिस कार्रवाई, प्रशासनिक लापरवाही, इलाज में सहायता, नौकरी व पेंशन संबंधी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने हर व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और अधिकारियों से उसी समय कार्रवाई की फाइल आगे बढ़वाई।

समाधान के लिए बनी तात्कालिक एक्शन लाइन, अफसरों को दिए कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री ने जनता की शिकायतों को केवल सुना ही नहीं, बल्कि उनके समाधान को कार्य प्रणाली का हिस्सा बना दिया। उन्होंने हर शिकायत पर संबंधित विभागों को न सिर्फ तत्काल निस्तारण का आदेश दिया, बल्कि उनसे समयबद्ध रिपोर्ट भी मांगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा, “आपका दायित्व केवल आदेश लेना नहीं, बल्कि हर नागरिक को न्याय दिलाना है।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन मामलों में शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हैं, उनकी दोहरे स्तर पर मॉनिटरिंग होनी चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने प्रमुख सचिव, मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को हर मंगलवार शाम तक फीडबैक रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया।

जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी की प्रशासनिक पारदर्शिता की पहचान

‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन-जुड़ाव की रणनीति का अहम हिस्सा बन चुका है। यह पहल उत्तर प्रदेश की गवर्नेंस प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देती है। सीएम योगी का मानना है कि अधिकारी चाहे जितनी भी बैठकों में शामिल हों या दौरे करें, लेकिन जनता से सीधा संवाद ही असली प्रशासनिक जिम्मेदारी की पहचान है। यही कारण है कि वे खुद लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और उनकी मानवता और संवेदनशीलता से समाधान सुनिश्चित करते हैं। यह आयोजन न सिर्फ समस्याओं का समाधान करता है, बल्कि अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करता है। कई बार जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी दी या उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की है। …( प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 241
Tags: #cm yogi Janta Darshan#heard the problemsChief Minister Yogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version