Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिरसा मुंडा की विरासत से जनजातीय सशक्तिकरण तक…UP चुनाव 2027 में आदिवासी चेतना बनेगी निर्णायक शक्ति…जिसे साधने में जुटे “योगी”

DigitalDesk by DigitalDesk
July 19, 2025
in Uncategorized
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिरसा मुंडा की विरासत से जनजातीय सशक्तिकरण तक…यूपी चुनाव 2027 में आदिवासी चेतना बनेगी निर्णायक शक्ति

UP 2027 का चुनाव और आदिवासी चेतना का उदय

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वाराणसी में दी गई जनजातीय समुदाय को लेकर मजबूत राजनीतिक और सांस्कृतिक संदेश को गंभीरता से देखा जा रहा है। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। जिससे भाजपा आने वाले चुनाव में जनजातीय समुदाय के बड़े वोट बैंक को सशक्त समर्थन में बदलना चाहती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद वाराणसी में “बिरसा मुंडा की विरासत, जनजातीय सशक्तिकरण और राष्ट्रीय आंदोलन के उत्प्रेरक” विषयक संगोष्ठी का उद्घाटन कर एक भावनात्मक और वैचारिक आधार तैयार किया। यह आयोजन यूपी के अंदर आदिवासी अस्मिता और गौरव के साथ भाजपा के जुड़ाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बिरसा मुंडा से लेकर श्रीराम तक: आदिवासी इतिहास का पुनर्जागरण*

यूपी के मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में आदिवासी समुदाय को भारत की आत्मा बताया और इतिहास में उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने भगवान श्रीराम, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और महाभारत काल से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक आदिवासी समाज की भूमिका को उजागर कर यह स्पष्ट संकेत दिया कि अब यह समुदाय केवल “वंचित” नहीं, बल्कि “निर्णायक शक्ति” के रूप में देखा जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट रूप से कहा कि “जनजातीय समाज ने भारतीय सभ्यता, संस्कृति और धर्म की रक्षा में अग्रिम भूमिका निभाई है। यह समुदाय भारत की सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक है।” यह भाषण जहां एक ओर सांस्कृतिक स्मरण था, वहीं दूसरी ओर एक स्पष्ट राजनीतिक मैसेज भी।

राजनीतिक संदेश: “राजस्व ग्राम से विधानसभा तक” का सफर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 2017 के पहले तक कई जनजातीय गांव ऐसे थे जिन्हें न तो राजस्व ग्राम का दर्जा मिला था और न ही बुनियादी सरकारी योजनाओं का लाभ। लेकिन अब राशन कार्ड, भूमि पट्टे, पेंशन और आवास योजनाओं के माध्यम से उन्हें मुख्यधारा में लाया जा रहा है। प्रयागराज, मीरजापुर, चंदौली, सोनभद्र, बुंदेलखंड, नेपाल सीमा के तराई क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में जनजातीय विकास पर जोर दिया जा रहा है। यह जनकल्याण की योजना नहीं, बल्कि एक “जनमत निर्माण अभियान” भी है, जो 2027 के चुनाव में भाजपा के लिए एक नया सामाजिक आधार तैयार कर सकता है। यह “डबल इंजन” सरकार की सफलता को जनजातीय संदर्भ में प्रस्तुत करने का प्रयास है।

विपक्ष के लिए नई चुनौती: “आस्था बनाम असंतोष” की राजनीति

मुख्यमंत्री ने विपक्षी ताकतों पर जनजातीय समाज को भारत की परंपरा से तोड़ने का आरोप लगाया और सोशल मीडिया पर फेक एकाउंट्स के जरिए जातीय संघर्ष भड़काने की कोशिशों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि कुछ शक्तियां भारत की आस्था को बिगाड़ने की साजिश कर रही हैं। यह बयान एक ओर जहां सुरक्षा और सामाजिक शांति का मुद्दा उठाता है, वहीं दूसरी ओर 2027 चुनाव के लिए एक वैचारिक विभाजन की भूमिका भी तैयार करता है — जहां भाजपा खुद को “एकता, सनातन परंपरा और समरसता” की धुरी के रूप में प्रस्तुत करेगी, जबकि विपक्ष को “विचलन, विघटन और षड्यंत्र” से जोड़ा जाएगा।

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में जनजातीय राजनीति की निर्णायक भूमिका

साल 2027 के UP विधानसभा चुनाव में BJP अपनी रणनीति में साफतौर पर जनजातीय वोट बैंक को एक केंद्रीय स्थान दे रही है। करीब 20 से ज्यादा जिलों में जनजातीय समुदाय की प्रभावी उपस्थिति है। खासकर यूपी के सोनभद्र से लेकर चंदौली, चित्रकूट, प्रयागराज,मीरजापुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में यह समुदाय राजनीतिक रूप से निर्णायक भूमिका में आ सकता है।  PM मोदी की ओर से घोषित “जनजातीय गौरव दिवस” और UP की योगी सरकार की लगातार सक्रिय योजनाएं जनजातीय समुदाय को BJP के करीब लाने की कोशिश है। इस दिशा में संगोष्ठी जैसे आयोजन BJP के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की रणनीति का हिस्सा बनते जा रहे हैं।

बिरसा से बलिदान तक – जनजातीय चेतना यूपी चुनाव की धुरी

बिरसा मुंडा की विरासत और जनजातीय गौरव को मंच देकर भाजपा ने संकेत दे दिया है कि 2027 का चुनाव केवल जाति या धर्म की परंपरागत राजनीति तक सीमित नहीं रहेगा। इसमें अब आदिवासी चेतना, अस्मिता और स्वाभिमान की बड़ी भूमिका होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह भाषण केवल इतिहास का स्मरण नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा का संकेत भी है — जहां जनजातीय समाज को ‘गौरव’ और ‘सत्ता’ दोनों के केंद्र में लाया जा रहा है। विपक्ष यदि इस चुनौती को नहीं समझा, तो 2027 में जनजातीय वोट, निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। …( प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 406
Tags: #2027 assembly elections in Uttar Pradesh#Chief Minister Yogi Adityanath #2027 assembly elections in Uttar PradeshChief Minister Yogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version