राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया स्कूल चले हम का शुभारंभ…शिक्षा की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

School Chale Hum

राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया स्कूल चले हम का शुभारंभ…शिक्षा की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

स्कूल चले हम” प्रवेशोत्सव 2026 का शुभारंभ

मध्यप्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 अप्रैल को मोडल हायर सेकेंडरी टीटी नगर भोपाल में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 “स्कूल चले हम” अभियान का शुभारंभ किया। सुबह 9 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल भी वितरित की। जिससे दूर-दराज क्षेत्रों के बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर बच्चा शिक्षा से जुड़े और किसी भी कारण से पढ़ाई से वंचित न रहे।

राज्य सरकार द्वारा शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप सहायता, स्कूटी योजना और साइकिल वितरण जैसी पहलें बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। साथ ही डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को फिर से शिक्षा की मुख्यधारा में लाने के लिए विशेष ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया गया है। इसके माध्यम से ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा स्कूलों में नामांकित किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने इस वर्ष हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर पर शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य तय किया है। “स्कूल चले हम” अभियान को इसी दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है, जो न केवल शिक्षा का दायरा बढ़ाएगा बल्कि प्रदेश के भविष्य को भी मजबूत बनाएगा।

Exit mobile version