Friday, May 30, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मंत्री भूपेन्द्र सिंह के ‘दस साल बेमिसाल’! कांग्रेस की शिकायत पर लोकायुक्त ने शुरु की जांच

DigitalDesk by DigitalDesk
June 8, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
minister bhupendra singh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश बीजेपी में पिछले दिनों सागर अंचल के तीन मंत्रियों के बीच आपसी गुटबाजी और आपसी तकरार सामने आई थी। जिसे पार्टी संगठन ने गंभीरता से लेते हुए सागर अंचल के मंत्री गोपाल भार्गव, गोविंद राजपूत और भूपेन्द्र सिंह से चर्चा की थी। अब एक बार फिर भूपेन्द्रसिंह को लेकर सागर अंचल चर्चा में है। दरअसल सीएम शिवराज सिंह चौहान के सबसे करीबी माने जाने वाले मंत्री भूपेंद्र सिंह की खिलाफ लोकायुक्त संगठन ने आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच शुरू कर दी है। जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

  • मंत्री भूपेन्द्र सिंह पर कांग्रेस ने लगाए हैं आरोप
  • आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप
  • लोकायुक्त संगठन से की थी कांग्रेस ने शिकायत
  • कांग्रेस की शिकायत पर लोकायुक्त ने शुरु की जांच
  • ‘दस साल में अर्जित की 46 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति’
  • ‘2008 से 2018 तक की बेहिसाब कमाई’

कांग्रेस की शिकायत पर लोकायुक्त में मामला दर्ज

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह और उनके परिवार पर कांग्रेस आरोप लगा रही है कि उन्होंने साल 2008 से 2018 के बीच बेहिसाब संपत्ति एकत्रित की । कांग्रेस का यह भी अरोप है कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर बेहिसाब संपत्ति अर्जित की है। इसे लेकर कांग्रेस ने 11 मई 2023 को लोकायुक्त संगठन में शिकायत की थी। हालांकि मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस के आरोपों को तथ्यहीन बताया है। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि वे इस मामले में मानहानि का केस करने वाले हैं। लेकिन इस बीच कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर लोकायुक्त संगठन ने पंजी क्रमांक 572/सी/2023-24, जांच क्रमांक 0035/ई/ 2023-24 दिनांक 30 मई 2023 में 8 अगस्त 2023 तक जांच रिपोर्ट मांगी है।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

May 8, 2025

दस साल में 46 करोड़ की अकूत संपत्ति

दरअसल कांग्रेस नेताओं ने पिछले माह 30 मई को चुनाव आयोग के सामने प्रस्तुत शपथ पत्र और एडीआर रिपोर्ट के साथ खसरा अभिलेखों के आधार पर अनुपातहीन संपत्ति होने के आरोप भूपेंद्र सिंह पर पत्रकारवार्ता में लगाए थे। कांग्रेस ने आरोप लगाए थे कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह और उनके परिवारजनों ने 2008 से 2018 के बीच करीब 46 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति अर्जित की है। साथ ही ये भी कहा कि आश्चर्यजनक रूप से साल 2018 और 2019 में करीब 7 करोड़ रुपये की वार्षिक आय होने संबंधी आयकर रिटर्न पेश किया जाना भी अर्जित अनुपातहीन और आय से अधिक संपत्ति को दर्शाता है।

प्रेस कांफ्रेन्स में लगाए थे कांग्रेसियों ने आरोप

बता दें मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया के साथ कांग्रेस आरटीआई प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुनीत टंडन ने 30 मई को पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री भूपेंद्र सिंह और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप लगाए थे कि साल 2008 से 2018 के बीच बेहिसाब संपत्ति एकत्रित की गई थी। कांग्रेस नेताओं की ओर से आरोप लगाया था कि साल 2018 के बाद भी मंत्री भूपेंद्र सिंह और उनके परिवार के साथ नाते रिश्तेदारों ने आय से अधिक संपत्ति जमा की है। कांग्रेस ने साल 2008 के विधानसभा चुनाव इसके बाद 2009 में हुए लोकसभा चुनाव 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र सिंह की ओर से चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्रों की जानकारी दी थी। इसके अलावा कांग्रेस ने साल 2013 और 2020 में प्रकाशित एडीआर रिपोर्ट्स का भी हवाला देते हुए आरोप लगाए थे।

मंत्री ने दी मानहानी का केस करने की धमकी

हांलांकि इस मामले पर मंत्री भूपेंद्र सिंह का कहना है उनकी चल-अचल संपत्ति पैतृक ही नहीं पूरी तरह से घोषित है। अघोषित कुछ भी नहीं। ऐसे में कांग्रेस की ओर से जो तथ्यहीन आरोप लगाए गए हैं। पैतृक जमीन पर बैंकों से लोन लेकर संपत्ति बनाई है, जिसे लेकर कांग्रेस भ्रमित कर रही है। वे कांग्रेसियों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे।

Post Views: 54
Tags: 46 croresChief Minister Shivraj Singh ChouhanCongressdefamationlokayukta policeminister bhupendra singh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

2019 की सुबह का शपथग्रहण, आज भी नहीं भूले फडणवीस

slide 1 to 3 of 3
2019 की सुबह का शपथग्रहण, आज भी नहीं भूले फडणवीस

2019 की सुबह का शपथग्रहण, आज भी नहीं भूले फडणवीस

महाराष्ट्र
Bihar Election 2025 PK और ओवैसी पलट सकते हैं सारे चुनावी समीकरण!

Bihar Election 2025 PK और ओवैसी पलट सकते हैं सारे चुनावी समीकरण!

वीडियो
अकबर-जोधाबाई Akbar-Jodhabai और महाराणा प्रताप Maharana Pratap पर राजस्थान राज्यपाल का बड़ा दावा: इतिहास में बदलाव की बहस

अकबर-जोधाबाई Akbar-Jodhabai और महाराणा प्रताप Maharana Pratap पर राजस्थान राज्यपाल का बड़ा दावा: इतिहास में बदलाव की बहस

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 30, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version