West Bengal CM Mamata Banerjee:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल सांसदों के साथ बैठक के दौरान केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर हमल बोला। बैठक के बाद बकाया पैसों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई और कहा उन्होंने सुना है कि किसी ने फोन करके कहा है कि राज्य सरकार को बकाया पैसे मिलेंगे। कहीं तो ये केंद्र सरकार की चालाकी है। साल के खाखिर में हमें भीख दे रही है। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बंगाल का 1 लाख करोड़ रुपए बकाया होने का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी कई मोके पर केंद्र से अपने राज्य के हिस्से के बकाया रुपए मांग चुकी हैं। उनका आरोप है कि केंद्र की ओर से जनहित के योजनाओं के पैसे भी नहीं दे रहा है।
केन्द्र सरकार कर रही चालाकी
ममता बनर्जी ने कहा आपलोग ही सोचिए वित्तीय तीन महीने बाद खत्म हो जाएगा। अब केंद्र सरकार में पैसे दे रही है। दरअसल यह पैसे नहीं है यह भीख है। अब हम इतने समय में आखिर क्या कर पाएंगे। कुछ भी तो नहीं। केंद्र सरकार चालाकी कर रही है। केंद्र तो कहेगा कि हमने पैसे भेज दिए पर आप पैसे इस्तेमाल नहीं कर पाई। फिर यह पैसे खर्च नहीं होंगे तो वापस चले जाएंगे। वो तो बोल देंगे कि हमने दे दिया पर लेकिन कोई काम नहीं होगा। अब तो समय निकल गया है।
ममता ने मांगे 1 लाख करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य सरकार के बकाया पैसों की मांग की। वे इस पैसे को लेकर कई बार सभा मंच से ही हंगामा मचा चुकी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया था कि उन्हें राज्य के विकास मूलभूत सहायता राशि नहीं मिल रही है। केंद्र की ओर से फंड जारी करने में देर की जा रही है। पीएम मोदी को दिए एक ज्ञापन में मुख्यमंत्री बनर्जी ने बताया था कि 31 जुलाई तक केंद्र सरकार से राज्य का बकाया लगभग एक लाख करोड़ से अधिक रुपये होने का अनुमान जताया है।
रोजगार के पैसे भी नहीं दे रही केन्द्र सरकार
बता दें ममता बनर्जी ने पिछले बिरसा मुंडा जयंती पर भी केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला था। झाड़ग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था केन्द्र सरकार ने बंगाल के 100 दिनों के काम के पैसे रोक कर रखे हैं। ममता ने कहा केन्द्र को राज्य के बकाया पैसे देने ही होंगे। केन्द्र सरकार या तो पैसे दो या तो गद्दी छोड़े। तब जनसभा से ही CM ममता बनर्जी ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाए थे कि केंद्र सरकार हमसे जीएसटी ले रही है। लेकिन राज्य के हिस्से का 100 दिन के रोजगार का पैसा नहीं दे रही है।





