Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

बीजेपी-संघ से जुड़े लोगों को गहलोत ने क्यों दिया सीएम हाउस आने का न्यौता?

DigitalDesk by DigitalDesk
June 7, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य
0
Chief Minister of Rajasthan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत अब आरएसएस और बीजेपी से जुड़े व्यापारी नेताओं पर डोरे डालते नजर आ रहे हैं। सीएम गहलोत ने राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ जयपुर के कृषि उत्पाद व्यापार भवन के शिलान्यास समारोह में कहा कि ​सीएम हाउस आने से ऐसे व्यापारी हिचकें नहीं जो संघ और बीजेपी से जुड़े हैं, सीएम हाउस के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं।

  • मेरे दरवाजे सबके लिए खुले हैं-मुख्यमंत्री गहलोत
  • सीएम हाउस आने में हिचके नहीं
  • सरकार किसी पार्टी की नहीं होती
  • सरकार सरकार होती है
  • सरकार जनता की होती है
  • जो जनता की बात करेगा उससे मिलेंगे
  • विकास का कोई सुझाव है तो सीएम हाउस आइए
  • दूसरे दलों के मुख्यमंत्रियों का पता नहीं क्या कहेंगे
  • मेरे मुख्यमंत्री निवास के दरवाजे सबके लिए खुले हैं
  • किसी भी पार्टी के पदाधिकारी से हमें दिक्कत नहीं

सरकार किसी पार्टी की नहीं जनता की होती है। कोई बीजेपी,आरएसएस माइंड के पदाधिकारी बन गया तो वह सोचता है पता नहीं सीएम हाउस जाएंगे तो मुख्यमंत्री क्या कहेंगे? बाकी पार्टियों के मुख्यमंत्रियों का पता नहीं क्या कहेंगे लेकिन राजस्थान में मुख्यमंत्री निवास के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। जो जनता की बात करेगा, विकास का सुझाव है तो आइए, पदाधिकारी किसी पार्टी का हो हमें दिक्कत नहीं है। सीएम गहलोत ने बताया कि किस तरह देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत लगातार धार्मिक आयोजन करवा रही हैं। जोधपुर के मंदिरों में पदयात्रा की। जूते खेलकर गई थीं। मंत्री ने पक्की पदयात्रा की है। जयपुर में अभी बहुत बड़ा जुलूस निकला। हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। धार्मिक काम में सभी को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। इसके बाद भी राज्य में ऐसा माहौल बनाया गया जैसे हम हिंदू हैं ही नहीं। कांग्रेस वालों को ऐसे बदनाम किया जा रहा है जैसे हम हिंदू है नहीं। सरकार की बीजेपी और आरएसएस से निजी दुश्मनी नहीं है। यह तो विचारधारा की लड़ाई है। सबको साथ लेकर चल रहे है और चलना भी पड़ता है, क्यों सरकार सभी की है।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

गहलोत ने गिनाए गौवंश को लेकर किये काम

मुख्यमंत्री गहलोत ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने गौ सेवा से लेकर हर क्षेत्र में काम किया है। किसी भी क्षेत्र में कोई कमी नहीं रहने दी। पिछली बार जब वे मुख्यमंत्री थे गौमाता के लिए देश में पहली बार किसी राज्य में निदेशालय बनाया गया थाा। हालांकि बाद में बीजेपी की सरकार बनी जो वसुंधरा राजे ने उसका नाम गौ पालन विभाग कर दिया। गाय को लेकर सियासत करने वाली बीजेपी ने सरकार में रहते गायों के लिए 5 साल में 200-250 करोड़ ही खर्च किए थे। जबकि कांग्रेस की सरकार में हम अब तक 2500 करोड़ रुपये गायों पर खर्च कर चुके हैं। इतना ही नहीं निराश्रित गो वंश के लिए सरकार की ओर से गोशालाओं को अनुदान दिया जा रहा ह तो वहीं नंदीशाला खोलने के लिए भी हमारी सरकार 1 करोड़ 75 लाख रुपये दे रही है, लेकिन इसके बाद भी बीजेपी के लोग उनकी सरकार को बदनाम कर रहे हैं।

सभी कौम ने किया बर्दाश्त किया

सीएम अशोक गहलोत यही नहीं रुके उन्होंने कहा सभी के आशीर्वाद से उन्हें तीन बार मुख्यमंत्री बनाया गया। कांग्रेस में उनकी कम्युनिटी का एक ही एमएलए है जो वे हैं। इसके बाद भी राज्य की छत्तीस कौम के लोगों के वे सीएम हैं। ये 36 कौम उन्हें बर्दाश्त नहीं करती तो वे कैसे सीएम रहते।

Post Views: 295
Tags: BJPCM Ashok GehlotJaipurRajasthanRajasthan Food Trade AssociationrssTraders
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version