बिहार क मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का एख जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीतिश कुमार एक महिला के हिजाब को मुंह सं हटाते दिखाई दे रहे है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से सियासत में उबाल आ गया है। बिहार में हाल ही में एनडीए की सरकार बनी है। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को शपथ लिए अभी एक महीना ही बीता होगा कि वो फिर एक विवाद में घिर गए। सरकार बनने के एक महीने में उन्होंने एनडीए के घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा करने की शुरूआत की। इसी सिलसिले में नीतिश कुमार ने आयुश डाक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए। इस दौरान एक मुस्लिम युवती नीतिश कुमार से नियुक्ति पत्र लेने आई। नीतिश ने उसे पत्र तो दिया ही साथ ही साथ उसके चेहरे से हिजाब हटाने की कोशिश की। वायरल वीडियो में जैसा दिख रहा है कि नीतिश कुमार युवती के चेहरे से हिसाब लगातार खींच रहे है। हांलाकि इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पीछे से नीतिश कुमरा को रोकते दिखाई दे रहे है । मुस्लिम धर्म गुरू नाराज कहा माफी मांगे नीतिश घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम धर्म गुरूओं ने नाराजगी जताई। मुस्लिम धर्म गुरूओ ने तीखी प्रतिक्रया देते हुए कहा कि इस घटना पर उन्हें मु्ख्यमंत्री की तरफ से कोई सफआई नहीं चाहिए. बल्कि वो चाहते है कि सीएम नीतिश तुरंत इस पर माफी मांगे। दरअसल बिहार चुनाव के समय भी कुछ ऐसी घटनाऐं हुई जिनमें मुख्यमंत्री नीतिश कुमारका व्यवहार सामान्य नहीं रहा , जिसके बाद कांग्रेस ने पूरे चुनावों में कहा कि बीजेपी अब नीतिश कुमार को सीएम नहीं बनाऐगी। लेकिन एनडीए की प्रचंड जीत के बाद बीजेपी ने नीतिश कुमरा को सीएम पद की शपथ दिलाई।




