मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि भारत की मातृशक्ति भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा है कि देवी अहिल्याबाई नारी शक्ति सम्मेलन में शामिल होकर वे अभीभूत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में जन्माष्टमी का पर्व आने वाला है। हम जन्माष्टमी के पर्व पर माता यशोदा मैया को स्मरण करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का जन्म कितने कष्टों के बाद वासुदेव और देवकी के आंगन में हुआ। कृष्ण का जीवन बचाने के लिए माता यशोदा ने अपने बच्चे का त्याग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण और माता यशोदा के स्नेह को पूरी दुनिया समझती है। यह स्नेह ही हमारे अतीत का गौरवशाली पन्ना है।
- मातृशक्ति ने बढ़ाया भारत का मान बढ़ाया
- अपने दुश्मनों को अब भारत घर ने घुसकर मारता है
- बुंदेलखंड के हर खेत को मिलेगा पानी..हर हाथ को मिलेगा काम
- बनेगा अछरु माता लोक, 5 करोड़ की राशि देने की कि घोषणा
- सिमरा से पृथ्वीपुर तक बनेगी टू लेन सड़क
बता दें मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शनिवार 28 जून 2025 को बुंदेलखंड अंचल के प्रमुख जिले निवाड़ी के पृथ्वीपुर में आयोजित लोक माता देवी अहिल्याबाई नारी शक्ति सम्मेलन में शामिल हुए थे। जहां समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।
मुख्यमंत्री ने लाडली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में बहन बेटियों का सम्मान होता है दुनिया में कहीं भी रक्षाबंधन नहीं मनाया जाता 7 जन्मों तक भाई-बहन का प्यार रहता है। इस प्यार की किसी से तुलना नहीं हो सकती। इसलिए सरकार ने तय किया है कि लाडली बहनों के लिए रक्षाबंधन पर 250 रुपए बढ़ाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि दीपावली से लाडली बहनों को 1500 रुपए दिए जाएंगे और साल 2028 तक लाडली बहनों को 3 हजार रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार बहनों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के मामले में कोई कसर बाकी रखने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडीमेड गारमेंट में काम करने आने वाली बहनों को मध्य प्रदेश सरकार 5000 रुपए महीना देगी। यह सरकार का निर्णय है।
राज्य सरकार ने की केन बेतवा नदी जोड़ो अभियान की शुरुआत
सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा बुंदेलखंड अंचल में गरीबी, जलसंकट और पलायन को दूर करने के लिए ही नदी जोड़ो अभियान की कल्पना देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने की थी। इसके बाद केन बेतवा नदी जोड़ो अभियान की शुरुआत राज्य सरकार ने की। जिस पर अब तेज गति से काम किया जा रहा है।
डॉ.मोहन यादव ने कहा इतना तय है कि आने वाला समय अब बुंदेलखंड का होगा है। यहां के किसानों के खेतों तक समुचित पानी पहुंचेगा हर हाथ को कम मिलेगा इसके प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में फसलों का उत्पादन ठीक प्रकार से हो। उनकी कीमत भी किसानों को ठीक प्रकार से मिले इसके समुचित प्रयास किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार देश में सबसे ज्यादा 2600 रुपए समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 350 से ज्यादा सांदीपनी विद्यालय प्रदेश में बनाए जा रहे हैं। इसी जुलाई के महीने से जिन बच्चों के घर की स्कूल से 7 किलोमीटर से ज्यादा दूरी है। ऐसे सभी बच्चों को साइकिल देने का काम सरकार करने वाली है। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रतिभाशाली स्टूडेंट को मध्यप्रदेश सरकार अब लैपटॉप भी उपलब्ध करा रही है।
मध्य प्रदेश सरकार आईटी सेक्टर को भी प्रोत्साहित कर रही
सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार आईटी सेक्टर को भी प्रोत्साहित कर रही है ताकि मध्य प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में अब राज्य सरकार अक्षरु माता मंदिर लोक का निर्माण करायेगी। इसके लिए 5 करोड़ की राशि देने की घोषणा भी सीएम ने की। इसी पतरह सीएम ने सिमरा से पृथ्वीपुर तक टू लेन सड़क के लिए सीएम ने 25 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा भी की। सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखंड अंचल के निवाड़ी जिले में अदरक, हल्दी और लहसुन की खेती की जाती है। राज्य सरकार इसके लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करेगी। क्षेत्र में जल्द ही फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के प्रयास किये जाएंगे।





